Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

संयुक्त राष्ट्र में राजदूत निक्की हेली का इस्तीफा, ट्रम्प ने स्वीकार किया

0
217

वॉशिंगटन. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने इस्तीफा दे दिया। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे स्वीकार भी कर लिया। साउथ कैरोलिना की गवर्नर रहीं हेली का इस्तीफा ट्रम्प प्रशासन के लिए चौंकाने वाला रहा। वहीं, व्हाइट हाउस की तरफ से किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि ये बताया जा रहा है कि ट्रम्प बुधवार को हेली से मुलाकात कर सकते हैं।

  1. निक्की हेली को जनवरी 2017 में यूएन में अमेरिका का दूत बनाया गया था। ट्रम्प ने ट्वीट करके बताया कि मेरी राजदूत दोस्त की तरफ से बड़ा ऐलान होने वाला है।

  2. इस्तीफा देने के बाद निक्की संयुक्त राष्ट्र में एक महीने के लिए अस्थायी राजदूत के पद पर रहेंगी। निक्की ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी बतौर यूएन राजदूत अपनी सारी जिम्मेदारियों को हटा लिया है।

  3. इसी साल अप्रैल में निक्की का व्हाइट हाउस से विवाद हुआ था। इस दौरान ट्रम्प के एक सहायक ने निक्की से कहा था कि उन्होंने समय से पहले ही रूस पर नए प्रतिबंध लगा दिए।

  4. व्हाइट की आर्थिक मामलों के सलाहकार लैरी कुडलो ने बताया कि हेली की पॉलिसी की समीक्षा होने के पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। फॉक्स न्यूज को दिए बयान में निक्की ने कहा- सभी का सम्मान करते हुए मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि मैं किसी तरह के पशोपेश में नहीं हूं।

  5. निक्की हेली के माता-पिता भारतीय है। वह 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रम्प की आलोचक भी रहीं। दिसंबर 2017 में निक्की ने कहा कि जिस महिला ने ट्रम्प पर यौन शोषण के आरोप लगाए, उसकी बात सुनी जानी चाहिए।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      निक्की हेली साउथ कैरोलिना की गवर्नर भी रही थीं। (फाइल)