Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

श्रीमती संतोष गर्ग को मिला आइडल वूमेन अवार्ड- 2023

0
217

श्रीमती संतोष गर्ग को मिला आइडल वूमेन अवार्ड- 2023

ग्वालियर की गोपाल किरण स्वयंसेवी संस्था ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मोहाली निवासी, पंचकूला में कार्यरत श्रीमती संतोष गर्ग को साउथ एशिया आइडल वूमेन अवार्ड – 2023 से सम्मानित किया। एन जी डायग्नोस्टिकस पंचकूला में मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर कार्यरत श्रीमती संतोष गर्ग को यह सम्मान उन्हें उनके कुशल प्रबंधन, मार्गदर्शन व दूसरों को उत्साहवर्धन हेतु समाज सेविका के रूप में दिया गया।
इस कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि पूर्व डीजीएम एसबीआई सूर्यकांत शर्मा, लख्मी चंद गौतम (महिला एवं बाल विकास विभाग नई दिल्ली) के सी मीणा आई एफ एस, डॉक्टर बी पी अशोक आई पी एस ने प्रशस्ति पत्र, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह में 21 राज्यों से 151 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि श्रीमती गर्ग राष्ट्रीय स्तर की वरिष्ठ कवयित्री एवं साहित्यकारा भी हैं। इनकी काव्य, लघुकथा, बाल उपन्यास, बाल कविताएं, डायरी लेखन व अध्यात्म पर 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इन्हें हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला, बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन पटना, अ. भा. अग्नि शिखा मंच मुंबई, महादेवी वर्मा कविता गौरव सम्मान व दैनिक भास्कर की ओर से पावरफुल वूमेन ऑफ हरियाणा अवार्ड- 2022 से भी सम्मानित किया जा चुका है