Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शादी के लिए 5 दिन पहले ही इटली रवाना हुए रणवीर-दीपिका, एयरपोर्ट पर मैचिंग ड्रेस में दिखे, फैन्स ने घेरा तो दी स्माइल, रणवीर ने फ्लाइंग Kiss भी दिया

0
494

मुंबई. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शुक्रवार (9 नवंबर) रात इटली रवाना हो गए हैं। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें फैन्स मीडिया फोटोग्राफर्स ने घेर लिया। लेकिन दीपिका ने कोई इंटरेक्शन नहीं किया। सिर्फ स्माइल देकर निकल गईं। हालांकि, रणवीर ने हंसी-खुशी के साथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए। उनके साथ इंटरेक्शन किया और फ़्लाइंग Kiss भी दिया। दीपिका अकेली थीं, जबकि रणवीर बहन और पेरेंट्स के साथ दिखे…

– एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर अलग-अलग कार से पहुंचे थे। जहां दीपिका अकेली ही दिखाई दीं। तो वहीं रणवीर की बहन रितिका भवनानी, मां अंजू भवनानी और पिता जगजीत भवनानी भी एयरपोर्ट पर नजर आए। गौर करने वाली बात यह थी कि रणवीर और दीपिका ने मैचिंग (व्हाइट) के आउटफिट पहने हुए थे। रणवीर और दीपिका इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। उनकी शादी के फंक्शन 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में होंगे। बताया जा रहा है कि दीपिका के दक्षिण भारतीय होने की वजह से 14 को दक्षिण भारतीय रिवाज से शादी होगी और 15 को रणवीर के सिंधी होने की वजह से सिंधी रिवाज से उनकी शादी होगी। 1 दिसंबर को मुंबई में उनका रिसेप्शन होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर।
रणवीर सिंह घर से एयरपोर्ट निकलते वक्त।
दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर।
रणवीर की बहन रितिका, पिता जगजीत और मां अंजू भवनानी।