Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विवेक ओबेरॉय को जान से मारने की धमकी मिली, पुलिस ने सुरक्षा दी

0
186

Dainik Bhaskar

May 23, 2019, 07:52 AM IST

  • विवेक स्टारर नरेंद्र मोदी बायोपिक 24 मई को रिलीज हो रही है
  • चुनावों के चलते फिल्म पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी थी

बॉलीवुड डेस्क. विवेक ओबेरॉय को बुधवार को नक्सलियों की तरफ़ से जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद अभिनेता को मुम्बई पुलिस की तरफ़ से सुरक्षा मुहैया कराई गई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की तरफ से ये धमकी, विवेक को पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर दी गयी है।

पुलिस ने सुरक्षा दी:  विवेक ओबेरॉय के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि विवेक को जान से मारने की धमकी की जानकारी इंटेलिजेंस वालों ने मुहैया कराई। उसके बाद इंटेलिजेंस और मुंबई पुलिस ने विवेक को सुरक्षा मुहैया कराई है। 

मीम को लेकर विवादों में हैं विवेक: विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन पर विवादित मीम को लेकर सुर्खियों में हैं जिसे उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था।  जिस फोटो को विवेक ने शेयर किया था, वह तीन फोटो को मिलाकर बनाई गई थी। इसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, वे खुद और आराध्या की अलग-अलग स्टेजेज की तस्वीरें थीं। एक तस्वीर पर ओपिनियन पोल लिखा हुआ था। दूसरी पर एग्जिट पोल लिखा था और तीसरी पर रिजल्ट लिखा हुआ था जिसपर  विवाद हो गया और विवेक को माफी मांगनी पड़ी।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}