Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मुंबई में स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस के खाते हैक किए, 143 करोड़ रुपए का नुकसान

0
197

मुंबई. यहां नरीमन पॉइंट स्थित स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस (एसबीएम) की ब्रांच को 143 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। अफसरों के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने कई लोगों के अकाउंट्स हैक कर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कर लिए। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में पिछले हफ्ते मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

  1. एसबीएम के मुताबिक- कुछ अज्ञात लोगों ने बैंक के सर्वर को हैक कर लिया और कई खातों तक पहुंच गए। इन लोगों ने देश के बाहर स्थित खातों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर कर दिए।

  2. ईओडब्ल्यू और साइबर सेल एक्सपर्ट्स मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, एसबीएम खुद भी यह पता करने में जुटा है कि क्या कोई अंदर का व्यक्ति भी इसमें शामिल था।

  3. 2 अक्टूबर को एसबीएम ने कहा था कि उसकी भारत स्थित शाखा में साइबर हमला हुआ है। इसके चलते बैंक को 14 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। हम भरोसा दिलाते हैं कि किसी भी ग्राहक को नुकसान नहीं होगा।

  4. एसबीएम इंडिया, एसबीएम होल्डिंग की सहायक कंपनी है। इसकी मुंबई के अलावा चेन्नई, हैदराबाद और आंध्रप्रदेश के रामचंद्रपुरम में शाखाएं हैं।

  5. बीते महीनों में महाराष्ट्र स्थित किसी बैंक में यह दूसरा साइबर हमला है। इससे पहले 9 और 11 अगस्त को पुणे स्थित कॉस्मॉस बैंक प्रा. लि. में साइबर हमला हुआ था, जिसमें 94.24 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस की मुंबई के अलावा चेन्नई, हैदराबाद और आंध्रप्रदेश के रामचंद्रपुरम में शाखाएं हैं। (फाइल)
      हैकिंग करने वालों ने बैंक के खातों से पैसा विदेश में स्थित अपने खातों में पैसा जमा कर दिया। (सिम्बॉलिक)