Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारत ने जीता पांचवां गोल्ड, स्वर्ण पदकों के लिहाज से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

0
507

जकार्ता. पैरा एशियाड में मंगलवार को भारत को दो स्वर्ण और तीन कांस्य पदक मिले। महिला क्लब थ्रो में एकता भयान ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में गोल्ड अपने नाम किया।इस एशियाई खेलों में भारत के अब कुल 23 पदक हो गए हैं। वह पदक तालिका में सातवें स्थान पर है। स्वर्ण पदकों के लिहाज से यह उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके पहले 2014 में उसने तीन स्वर्ण समेत 33 पदक जीते थे।

  1. एफ 32/51 स्पर्धा में एकता ने चौथे प्रयास में सबसे बेहतरीन 16.02 मीटर दूर थ्रो फेंका। वहीं, दूसरे स्थान पर रहीं यूएई की अलकाबी ने 15.75 मीटर दूर थ्रो फेंका। इस इवेंट में हाथों से अशक्त खिलाड़ियों को हिस्सा लेने दिया जाता है।

  2. एकता ने इस साल इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। महिला 200 मीटर टी45/46/47 स्पर्धा में जयंती बहेरा ने कांस्य जीता। इसमें किसी भी अंग में दोष वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

  3. मोनू-आनंदन को कांस्य: पुरुष शॉटपुट एफ11 स्पर्धा में मोनू घांगस तीसरे स्थान पर रहे। एफ11 में दृष्टि दोष वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। पुरुष 200 मीटर टी44/62/64 स्पर्धा में आनंदन गुणाशेखरण ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

  4. टी44/62/64 स्पर्धा में में पैर, टखने य पैर के नीचले हिस्से में खराबी वाले खिलाड़ी भाग लेते हैं। वे कृत्रिम अंग नहीं लगा सकते। इससे पहले सोमवार को भारत को भारत ने तीन स्वर्ण सहित 11 पदक जीते थे।

  5. साल स्वर्ण रजत कांस्य कुल रैंक
    2010 01 04 09 14 15वीं
    2014 03 14 16 33 15वीं
    2018 05 06 12 23 7वीं
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      Ekta Bhyan wins gold for India at Asian Para Games