Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बहादुरगढ (हरियाणा) में पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने दिवंगत वाजपेयी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

0
182

चंडीगढ़:  पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन यात्रा के बहादुरगढ (हरियाणा) में पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने दिवंगत वाजपेयी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। हरियाणा मंत्री परिषद के अधिकतर सदस्यों के सहित हरियाणा सरकार में विभिन्न बोर्ड एवं कारर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं आमजन का सैलाब पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बहादुरगढ़ में उमड़ पड़ा।जैसे ही इस बात की खबर लगी कि अटल जी की अस्थि विसर्जन यात्रा बहादुरगढ़ के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करेगी, सुबह से ही लोगों का भारी मात्रा में श्रद्धाभाव से तांता लगना शुरू हो गया। बहादुरगढ़ के सेक्टर नौ पर स्थित दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल स्वयं अस्थि विसर्जन यात्रा की अगुवानी करने तथा श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पहुंचे।
इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज, सांसद धर्मबीर, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक, विधायक सीमा त्रिखा, हरिवंद्र कल्याण, प्रेम लता, उमेश अग्रवाल, मूलचंद शर्मा, टेकचंद शर्मा, बिमला चौधरी व विक्रम यादव सहित राज्य सरकार के मौजिज प्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों ने अटल जी के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला अस्थि विसर्जन यात्रा को दिल्ली से लेकर हरियाणा पहुंचे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अस्थि विसर्जन यात्रा रथ में स्वयं सवार होकर अटल जी को याद करते हुए जनसमूह के साथ ही उन्हें पुष्प अर्पित किए। अस्थि विसर्जन यात्रा के बहादुरगढ पहुंचने पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार दीपक मंगला, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्षता सुनीता दुग्गल, हरियाणा खादी ग्रामोद्योग की अध्यक्षा गार्गी कक्कड , हरको बैंक के अध्यक्ष गुलशन भाटिया, हरियाणा दिव्यांग आयोग के आयुक्त दिनेश शास्त्री, अजय गौड़, पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग निगम के अध्यक्ष रामचन्द्र जांगडा, हरियाणा गौशाला आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला, भाजपा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, जेपी दलाल, वेदपाल मलिक भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संदीप खिरवार, एसपी पंकज नैन व एडीसी सुशील सारवान सहित अनेक गणमान्यों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की।