Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

फिल्म को मिले फनी पब्लिक रिएक्शन्स पर कंगना की बहन रंगोली ने उड़ाया करण जौहर का मजाक

0
254

बॉलीवुड डेस्क. करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। फिल्म ऑडियंस को खास पसंद नहीं आ रही है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर करण का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। इस पर कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल ने भी मौका ना गंवाते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर करण पर कटाक्ष किया।

 

कंगना का करण पर निशाना

रंगोली ने करण और उनकी फिल्म का मजाक उड़ाने वाले ट्वीट को रीट्वीट किया और उस पर कमेंट भी किया। रंगोली ने लिखा- ‘नॉटी पापा जो’। रंगोली ने जो ट्वीट शेयर किया है उसमें दावा किया गया कि धर्मा प्रोडक्शन की एक महिला कर्मचारी सिनेमा घरों के बाहर खड़े होकर लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मांग रही हैं। 

रिवारवाद को लेकर शुरू हुई कंगना और करण में जंग 

कंगना और करण की लड़ाई जग जाहिर है। कंगना कई बार करण पर बॉलीवुड में परिवारवाद फैलाने के आरोप लगाती आई हैं। कंगना की ही तरह रंगोली भी करण पर परिवाद को बढ़ावा देने पर निशाना साधती आई हैं। रंगोली का कटाक्ष करण पर अनन्या पांडे को लेकर है जिन्हें इस फिल्म से लॉन्च किया गया है। इस फिल्म के पहले पार्ट में भी आलिया भट्ट और वरुण धवन को लॉन्च किया गया था। 

23 मई को देखिए सबसे तेज चुनाव नतीजे भास्कर APP पर