Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

प्रियंका-निक की शादी : जूते छुपाने की रस्म में जीजा से 37 करोड़ रुपए मांगेंगी परिणीति चोपड़ा

0
828

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को लेकर इन दिनों कई सारी बातें सुनने को मिल रही है। इसी बीच एक खबर ये भी आ रही हैं निक की साली परिणीति चोपड़ा ने अपने होने वाले जीजा निक के सामने जूता छुपाने की रस्म के बदले इतनी बड़ी डिमांड रख दी है कि शायद आजतक इस तरह की मांग किसी भी साली ने अपने जीजा से नहीं की होगी। दरअसल, परिणीति ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने जीजा से जूता छुपाने की रस्म के बदले 5 मिलियन डॉलर (37 करोड़ रुपए) की डिमांड की है। लेकिन उनके जीजा तो परिणीति से भी शातिर निकले।इंटरव्यू के दौरान परि ने भी बताया कि जीजू निक ने उन्हें 10 डॉलर (740 रुपए) देने का वादा किया है। परि का कहना है कि वे अपने जीजा को इतनी आसानी से नहीं छोड़ेगी।

इन गानों पर दीदी की शादी में करेंगी परि डांस
– परिणीति ने अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी दीदी प्रियंका चोपड़ा की शादी के लिए क्या-क्या तैयारियां की हैं।इंटरव्यू के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए परि ने बताया कि वे दीदी की शादी में कौन-कौन से गानों पर डांस करेंगी। उन्होंने बताया कि वे 'तूने मारी एंट्री..', 'राम चाहे लीला चाहे राम..', जैसे गानों पर तो वे डांस करेंगी ही साथ ही वे निक के गानों पर भी डांस करेंगी।

एक्साइटेड थी परिणीति

प्रियंका की अगस्त में हुई रोका सेरेमनी में परीणीति काफी एक्साइटेड नजर आईं थी। सेरेमनी में पहुंचने वाली वे पहली सेलेब थी। रोका सेरेमनी से पहले वे अपनी बहन और होने वाले जीजा निक के साथ गोवा वेकेशन एन्जॉय करने भी गईं थी। आपको बता कि परी की अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' , 'संदीप और पिंकी फरार', 'केसरी' और 'जबरिया जोड़ी' हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, परिणीति चोपड़ा, Priyanka Nick Wedding Parineeti Chopra Ask 5 Million Dollars For Returning Shoes