Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पहला भारतीय डिजिटल मीडिया अवार्ड 2018 सम्पन्न

0
532
नई दिल्ली: IPPCI व न्यूजचक्र चैनल के तत्वाधान मे नई दिल्ली नगर पालिका के कनाट प्लेस स्थित खचाखच भरे कन्वेन्शन सेंटर मे आयोजित पहला भारतीय डिजिटल मीडिया अवार्ड  व डिजिटल मीडिया की पहली प्रैक्टिकल कार्यशाला का आयोजन एन डी एम सी के उपाध्यक्ष करन सिंह तंवर मुख्य अतिथि की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।
देश के विभिन्न राज्यो के करीब 90 डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को खचाखच भरे सभागार मे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वाले पत्रकारों मे दिल्ली से ” प्रवीण अराेडा न्यूज पी एन 7 ” उत्तराखंड के सुनील गुप्ता (तीसरी आंख), कैलाश जोशी (न्यूज 1 टुडे),  दिल्ली के अनिल राठी (पंजाब केसरी), विजय शर्मा (सांध्य वीर अर्जुन), यासीन मलिक (टोटल टीवी), विनोद मिश्र (अमर उजाला), सुरेंद्र वर्मा (चंडीगढ), संतोष सूर्यवंशी (राष्ट्रीय सहारा, नोएडा), राम कुमार (न्यूजचक्र), आदित्य उपाध्याय (मध्य प्रदेश), निर्मल जैन (राजस्थान) व सय्यद मुसाजिद (प्राइम टाइम) भी सम्मानित हुए।
पत्रकारों के इस सम्मान समारोह मे आयोजक नरेंद्र भण्डारी मुख्य सम्पादक IPPCI व विजय शर्मा (मुख्य सम्पादक न्यूज चक्र) के अलावा अन्य अतिथियों मे अनूप चौधरी (अध्यक्ष आई डब्लू जे), सुरेश् वर्मा (पूर्व आई जी पंजाब),  रमेश खन्ना (सम्पादक न्यूजचक्र), अरविंद शर्मा, मुकेश मिश्रा, कुलीन गुप्ता (मुख्य सम्पादक,टीवी 100), सत्यम श्रीवास्तव (टी एन आई), अनु भण्डारी IPPCI media Hub,  कुनाल कोहली अध्यक्ष सास्कृतिक सैल बीजेपी दिल्ली मुख्य थे।
कार्यक्रम के शुभारम्भ मे उपस्थित पत्रकारों को RTI विशेषज्ञ  ए के जैन व ए सी माथुर ने उक्त कानून की दिलचस्प जानकारियो से अवगत कराया व पत्रकारों के पूछे सवालों का उत्तर भी दिया।
मोबाइल जर्नलिज्म पर तीर्थंकर सरकार, पुष्पेंद्र सिंह व पुलकित अग्रवाल ने विस्तार से डिजिटल पत्रकारिता के महत्व, बढ़ते प्रचार- प्रसार, इसकी तकनीक , विज्ञापन से लाभ अर्जित करने,  डिजिटल पत्रकारिता मे हिंदी के बढ़ते प्रतिशत व इसकी साझी कार्य शैली व नियमो की विस्तार से जानकारी दी। IPPCI ने इन डिजिटल मीडिया एक्सपर्टो  के साथ कई समाजिक कार्यक्रताओ, कलाकारों व लोगो की सुरक्षा मे अदम्य साहस दिखाने वाले साहिल शर्मा, अकुल स्याल व प्रवीण कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पुकार ग्रुप ने कुनाल कोहली अध्यक्ष सांस्कृतिक सैल बीजेपी के सहयोग से संगीत की धुनों मे देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर अवार्ड समारोह मे समा बाध पत्रकारों को प्रभावित किया। अवार्ड समारोह का संचालन संदीप ने बखूबी किया।