धूप या छावं एनजीओ ने रविवार को ओमेकस कासिया में एक न्यूरोलॉजी का फ्री चेक कैंप की व्यवस्था की जिस्में कासिया की ओसीआरडब्ल्यूए टीम ने पुरा सहयोग दिया।
डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, सीनीयर न्यूरोलॉजिस्ट, आइवी हॉस्पिटलॖ और डॉ. जगजीत सिंह संधू द्वारा 16/10/2022 को 0930 बजे से 1130 बजे तक जिम पार्क में सभी न्यूरोलॉजिकल रोगों के मुफ्त परामर्श की मानवीय सेवा का संचालन किया गया ॎ एनजीओ धूप और छावं के साथ सहयोग से डॉ पीके शर्मा निम्नलिखित रोगों के विशेषज्ञ हैं।स्ट्रोक / सीवीए, माइग्रेन/सभी प्रकार के सिरदर्द, शरीर में दर्द / सुस्ती चक्कर, बैकपेन / नेकपेन,एपिलेप्सी/मिर्गी, सभी प्रकार के स्व-प्रतिरक्षित रोग. सभी प्रकार के न्यूरोइन्फेक्शियस रोग जैसे ब्लेफेर्सस्पाज्म,डायस्टोनिया आदि।50 से भी ज्यादा
कासियन ने अपने दरवाजे पर ऐसे वरिष्ठ सलाहकार द्वारा खुद को जांचने का सुनहरे अवसर का पुरा फायदा उठाया। दविंदर कौर संधू ने बताया कि लोक डाउन के बाद जयादातर लोग अनिद्रा व डिप्रेशन का शिकार हो गये हैं इसलिए हमे इस तरह की जाँच की आवश्यकता है। यह सब सोच कर इस कार्य का आयोजन किया गया। इसमें रिटायर्ड कर्नल बलजीत सिंह घोतरा जी का सहयोग काबिले तारीफ रहा.
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















