Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

झारखंड के लिए खेल सकते हैं धोनी, सर्विसेज से मुकाबला कल

0
470

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के लिए खेल सकते हैं। झारखंड इस एकदिनी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। एशिया कप जीतकर लौटने के बाद धोनी ने झारखंड टीम के साथ अभ्यास किया था, लेकिन वे लीग मुकाबलों में नहीं खेले।

  1. बता दें कि धोनी की बल्लेबाजी फॉर्म लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। बीच के ओवरों के दौरान उन्हें तेज गेंदबाजों को खेलने में समस्या आ रही है। हालांकि, चतुर दिमाग वाले धोनी का विकेट के पीछे प्रदर्शन बहुत बढ़िया है।

  2. मौजूदा सत्र में, धोनी ने सिर्फ 15 वनडे और सात टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसका मतलब है कि वे सिर्फ 22 दिन भारतीय टीम के लिए खेल सके। कभी-कभी उनके कम मुकाबले खेलने का असर स्पष्ट दिखता भी है।

  3. राज्य संघ और न ही राष्ट्रीय चयनकर्ता इससे अवगत हैं कि धोनी अपने घरेलू कैलेंडर को कैसे मैनेज करते हैं। याद रखें कि धोनी को यह छूट दी गई है कि वे सीमित ओवरों के इस टूर्नामेंट में झारखंड की ओर से खेलना चाहते हैं या नहीं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      mahendra singh Dhoni might play vijay Hazare trophy quarters for Jharkhand