Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गांधी स्मारक भवन के पुस्तकालय का समय बढ़ाया:- देवराज त्यागी

0
60

गांधी स्मारक भवन के पुस्तकालय का समय बढ़ाया:- देवराज त्यागी
चंडीगढ़ः- गांधी स्मारक निधि चंडीगढ़ के सचिव, देवराज त्यागी ने बताया कि गांधी स्मारक निधि चंडीगढ़ द्वारा संचालित गांधी स्मारक भवन, सैक्टर 16, चंडीगढ़ में सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय काफी बर्षों से चलाया जा रहा है। इस पुस्तकालय का उद्घाटन 2 अक्टूबर 1962 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति डाॅ. ज़ाकिर हुसैन ने किया था। यहां के पुस्तकालय में लगभग 14000 पुस्तकें हैं तथा 45 पत्र-पत्रिकाएं विभिन्न विषयों पर आ रही हैं जिनका पाठक लाभ उठा रहे हैं। पिछले दिनों भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से पुस्तकालय का रैनोवेशन कराया गया है तथा पुस्तकालय के प्रथम तल पर भी पाठकों के बैठने का इंतज़ाम किया हैै। यहां का वातावरण बहुत शांत है जिससे पाठकों के पठन पाठन में सुविधा रहती है।
पिछले काफी समय से पाठकों की मांग थी कि पुस्तकालय का समय बढ़या जाए ताकि उनको पढ़ने के लिए ज्यादा समय मिल सके।
पाठकों की सलाह को ध्यान में रखते हुए गांधी स्मारक निधि चंडीगढ़ के ट्रस्टी मंडल ने निर्णय लिया कि 01 दिसम्बर 2022 से पुस्तकालय प्रातः 8ः30 बजे से सायं 8ः30 बजे तक खोला जाएगा ताकि पाठक एवं कार्यालय में काम करने वाले पाठक भी इसका लाभ उठा सकें। इसके साथ ही पुस्तकालय में निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध है। पुस्तकालय का सदस्य बनने के लिए आधार कार्ड एवं फोटो की आवश्यकता होती है।
इस पुस्तकालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्पूर्ण साहित्य उपलब्ध है। गांधी विनोबा साहित्य के अलावा अन्य साहित्य भी उपलब्ध रहता है। पुस्तकालय में सभी पाठकों के लिए महीने में एक बार गांधी विनोबा विचारों पर गोष्ठी भी की जाती है।