Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी की ‘खेती बचाओ यात्रा’ मंगलवार को हरियाणा पहुंची

0
235

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर-कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी की ‘खेती बचाओ यात्रा’ मंगलवार को हरियाणा पहुंची

भाजपा सरकार के कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी की ‘खेती बचाओ यात्रा’ मंगलवार को हरियाणा पहुंची। उनकी यह यात्रा पंजाब से हरियाणा में दाखिल हुई थी। हरियाणा प्रदेश में उनकी यात्रा को पहुंचने से पहले हरियाणा पुलिस द्वारा काफी देर तक उन्हें हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर रोके रखा गया। उनकी यात्रा को हरियाणा पुलिस द्वारा हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर रोके जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। जिसके बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने मोर्चा संभाला। कुमारी सैलजा अकेली चलकर हरियाणा पुलिस के पास पहुंची और कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक से बातचीत की। काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद हरियाणा पुलिस ने श्री राहुल गांधी जी को हरियाणा में दाखिल होने की अनुमति दे दी।

राहुल गांधी जी के धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के रास्ते हरियाणा में प्रवेश के वक़्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा उनकी सारथी वनीं। उन्होंने राहुल गांधी जी का ट्रैक्टर चलाया और राहुल गांधी जी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को ट्रैक्टर पर बैठा कर हरियाणा की सीमा में प्रवेश किया।
इस दौरान उनके साथ हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व विधायक कुलदीप बिश्नोई, पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल व विधायक किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, हरियाणा कांग्रेस के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कुमारी सेलजा द्वारा ट्रैक्टर चलाकर श्री राहुल गांधी जी को हरियाणा में दाखिल करवाने पर हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भारी जोश देखने को मिला। इसके बाद श्री राहुल गांधी जी का हरियाणा प्रदेश में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। किसान, मजदूर और आढ़तियों द्वारा उनकी भाजपा सरकार के खिलाफ चल रही इस यात्रा को अपना भरपूर समर्थन दिया गया। हरियाणा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर श्री राहुल गांधी जी की इस यात्रा को अपना समर्थन देने पहुंचे थे।

इसके बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी पिहोवा में रैली को संबोधित करने पहुंचे। जहां पर हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने भाजपा सरकार के कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ उनकी इस लड़ाई को अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूल चंद मुलाना और धर्मपाल मालिक, AICC सचिव आशीष दुआ, विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रघुवीर कादियान, सभी कांग्रेस विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और कुमारी सैलजा के राजनीतिक सचिव रामकिशन गुज्जर भी उपस्थित थे।