Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आज से नौ तपा आरंभ; 2 जून तक चलेगा, अब हर दिन बढ़ेगा दिन का तापमान

0
161

  • रात को भी सताएगी गर्मी, लू का प्रकोप भी होगा शुरू, 20 जून तक आ सकता है प्री-मॉनसून
  • प्रदेश में दिन का तापतान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम, बारिश से रात का पारा भी घटा

राजधानी हरियाणा. आज से नौ तपा आरंभ हो रहा है, जो दो जून तक चलेगा। गर्मी इस दौरान समूचे हरियाणा में चरम पर हो सकती है। दिन का तापमान 44 से 45 डिग्री तक जा सकता है। यानी अगले सात दिनों में सात से आठ डिग्री तक तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना बन रही है।

अभी तक प्रदेश में मई के 24 दिन बीत जाने के बाद भी लू का प्रकोप नहीं रहा। अब लू का प्रकोप शुरू होने की संभावना बन रही है। इधर, शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों मंे बरसात भी हुई। इससे दिन का पारा सामान्य से छह से सात डिग्री तक कम हो गया। जबकि रात के तापमान में भी बरसात की वजह से कमी दर्ज की गई है। हिसार में दिन का पारा 36 डिग्री तक आ गया। जबकि करनाल में यह 32 डिग्री तक आ गया। जो सामान्य से छह डिग्री कम रह गया। अल सुबह ठंडी बयार बह रही थी, दोपहर बाद तक आसमान पूरी तरह से साफ हो गया। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब दो जून तक प्रदेश में पारा लगातार बढ़ सकता है। हिसार व नारनौल में यह 45 डिग्री तक जा सकता है। दक्षिण हरियाणा में जहां गर्मी बढ़ेगी, वहंी पश्चिम हरियाणा में भी गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ सकता है। वहीं जीटी बेल्ट में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। अमूमन हर साल नौ तपा की अवधि मंे गर्मी बढ़ती ही है। प्री मानसून या पश्चिम विक्षोभ से गर्मी से राहत मिल सकती है। क्योंकि मई में पांच बार पश्चिम विक्षोभ आ चुके हैं। इससे न केवल बरसात हुई है, वहीं दिन व रात का पारा भी कम रहा। 

प्रदेश कई जिलों में बूंदाबांदी, करनाल में रिमझिम फुहार 
प्रदेश में हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर में बारिश के दौरान बच्चे को स्कूटी पर लेकर जाती महिला। 

प्रदेश में 20 जून तक आ सकता है प्री माॅनसून 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून वैसे तो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और यह बंगाल की खाड़ी के बाद इंडिया में दस्तक देगा। अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी के बहुत से इलाकों में मानसून आगे बढ़ेगा। अंडमान निकोबार द्वीप समूह तक भी पहुंच सकता है। अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान में पश्चिम विक्षोभ भी आ रहा है। यह मजबूत हुआ तो इससे उत्तरी भारत के काफी इलाकों में बरसात हो सकती है। कमजोर हुआ तो कम बरसात होगी।