आज सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन की ओर से राष्ट्र के युवा शक्ति के बीच पहुंचकर औषधीय पौधे वितरित करते हुए उनके उपयोग को बताया गया। समस्त पितरों को नमन करते हुए विश्व कल्याण की कामना की गई। भारतीय राजनीति में शुचिता के प्रतीक,एकात्मवाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवन से हम सभी को अवश्य सीख लेनी चाहिए और उस महान मानवतावादी नेता को कोटि-कोटि नमन करते हुए फाउंडेशन के संस्थापक प्रभुनाथ शाही में बताया कि देश के राजनेताओं को और राजनीतिक पार्टियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवन से सीख लेते हुए जन कल्याण के लिए और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। शाही ने बताया की आज इस पावन अवसर पर युवाओं के बीच जाना और पर्यावरण से संबंधित गंभीर विषयों की चर्चा करना तथा औषधीय पौधों एवम योग को अपने दिनचर्या में आने के लिए प्रेरित करना है। युवा हमारे राष्ट्र की शक्ति हैं और भारत को विश्व गुरु बनाने में उनकी अहम भूमिका रहेगी। देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा अपने मन की बात कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की रक्षा की चर्चा करने पर शाही ने उनका हृदय से धन्यवाद किया और चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने पर सभी को हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर उपस्थित नरेंद्र कुमार और सुमित मौर्य ने अपने सभी साथियों के साथ जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की और प्रभुनाथ शाही का सादर धन्यवाद किया।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















