
तलवंडी भाई|मास्टर नायब बराड़ द्वारा लिखी पुस्तक प्रवासी कुंज सोमवार को लोकार्पण हो गई है। इस संबंधी समारोह का आयोजन स्थानीय सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियों में करवाया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए साहित्यकार हरजीत सिंह बेदी ने प्रवासियों के दुखांत, सद्भावना और प्रवास के पिछोकड़ के बारे विचार पेश किए। जबकि किताब के लेखक मास्टर नायब सिंह बराड़ ने अपनी किताब में रचनाएं पढ़कर सुनाई। इस दौरान मंच का संचालन लेक्चरर मलकीत सिंह ने बखूबी निभाया। समारोह में कोमल अरोड़ा उपजिला शिक्षा अफसर, इंदरपाल सिंह, चरनजीत सिंह डीपीई, दिनेश खुराना, लेक्चरर सुखविंदर गुलाटी, नरिंदरपाल सिंह गिल्ल, नील कमल कालिया, मास्टर हरसेवक सिंह, कमलजीत खुल्लर, सतपाल खुल्लर, रोशन लाल शर्मा, प्रकाश सिंह प्रवासी, अजमेर सैनी, प्रो. मलकीत सिंह बराड़, सोम नाथ, कुलवंत जीरा, सतपाल सिंह सदस्य एसजीपीसी, मनजीत सिंह, भोला गिल्ल, कामरेड बलविंदर सिंह नाहर, बलविंदर सिंह कुलवंत हराज, जसपाल हराज आदि उपस्थित थे।