Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

NDDY परीक्षाओं का आया रिजल्ट

0
133

NDDY परीक्षाओं का आया रिजल्ट

Chandigarh : वरदान नेचुरोपैथी एवं योग इंस्टिट्यूट चंडीगढ़ के मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष गोयल जी ने बताया कि जून 2025 को हुई NDDY की परीक्षाओं का रिजल्ट आया है। जिसका रिजल्ट गांधी नेशनल अकैडमी आफ नेचरोपैथी नई दिल्ली ने घोषित कर दिया है। इन परीक्षाओं में प्रथम वर्ष में डॉक्टर जसविंदर कौर प्रथम 199/300 दिव्यम छाबड़ा ने द्वितीय 198/300 तथा अर्शदीप कौर ने तृतीय स्थान 195/300 प्राप्त किया है। द्वितीय वर्ष में आशा देवी ने प्रथम 195/300 , कल्पना ने द्वितीय 194/300 तथा परमजीत कौर एवं सौरव ने तृतीय स्थान 180/300 प्राप्त किया है। NDDY की फाइनल वर्ष की परीक्षा में नवीन प्रथम 723/1000 ज्योति बाला ने द्वितीय 674/1000 और श्रीमती अनूप गोयल ने तृतीय स्थान 653/1000 प्राप्त किया। सुभाष गोयल जी ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी और कहा कि आप दूसरे लोगों को भी इस क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि दवाइयों पर लोगों का कम से कम खर्च हो और लोग स्वस्थ रहें। श्री सुभाष गोयल जी ने आगे बताया कि अगर दिसंबर की परीक्षा के लिए कोई एडमिशन लेना चाहे तो 15 अक्टूबर अंतिम तिथि है उससे पहले एडमिशन ले सकते हैं।