Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

निगमायुक्त ने वार्डों में स्थापित नागरिक सुविधा केन्द्रों का किया दौरा

0
189

निगमायुक्त ने वार्डों में स्थापित नागरिक सुविधा केन्द्रों का किया दौरा
– नागरिकों को उनके वार्ड में ही नगर निगम से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्थापित किए गए हैं नागरिक सुविधा केन्द्र

गुरूग्राम, 23 नवम्बर। नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने मंगलवार को नगर निगम गुरूग्राम द्वारा विभिन्न वार्डों में स्थापित नागरिक सुविधा केन्द्रों का दौरा किया तथा केन्द्रों पर नियुक्त कर्मचारियों के साथ रूबरू होकर कार्यप्रणाली की जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंगलवार को सबसे पहले निगमायुक्त वार्ड-15 के सैक्टर-4 सामुदायिक केन्द्र में स्थापित निगम पार्षद सीमा पाहुजा के कार्यालय में बनाए गए नागरिक सुविधा केन्द्र पर पहुंचे। यहां पर निगम पार्षद, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों तथा वार्ड के गणमान्य व्यक्तियों ने निगमायुक्त का स्वागत किया। निगमायुक्त ने यहां स्थापित नागरिक सुविधा केन्द्र का रिबन काटकर शुभारंभ भी किया तथा केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने नागरिक सुविधा केन्द्र तथा कॉमन सर्विस सैंटर को एक ही स्थान पर बनाने की बात कही, ताकि नगर निगम गुरूग्राम सहित दूसरे विभागों की सेवाएं नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

निगमायुक्त वार्ड-23 के सैक्टर-10ए स्थित निगम पार्षद अश्विनी शर्मा के कार्यालय में, वार्ड-13 स्थित निगम पार्षद बह्मप्रकाश यादव के कार्यालय में तथा वार्ड-6 के सुखराली सामुदायिक केन्द्र में स्थित नागरिक सुविधा केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। उनके साथ एडीशनल म्यूनिसिपल कमिशनर रोहताश बिश्नोई, आईटी सलाकार गिरीराज सिंगला, निगम पार्षद सुनील गुर्जर एवं उदयबीर अंजना भी उपस्थित रहे। निगमायुक्त ने सैक्टर-37 उद्योग एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की तथा औद्यागिक क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर इनका समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर निगमायुक्त ने कहा कि संपत्तिकर भुगतान, पेयजल बिल, विवाह पंजीकरण आवेदन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित नगर निगम गुरूग्राम से संबंधित अन्य नागरिक सुविधाएं वार्डों में स्थित नागरिक सुविधा केन्द्र से प्राप्त की जा सकती हैं। इससे नागरिकों को नगर निगम कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा तथा उनके वार्ड में ही ये सुविधाएं आसानी से प्राप्त की जा सकेंगी। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा सभी वार्डों में इस प्रकार के नागरिक सुविधा केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं।
0 0 0