Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने महाराजा रणजीत सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

0
274

चण्डीगढ़, 13 नवंबर। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने महाराजा रणजीत सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह को एक सच्चा राष्ट्रवादी और महान दानी बताया। महाराजा रणजीत सिंह ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने लम्बे अर्से तक अंग्रेजों को पंजाब में आने से रोक के रखा था। महाराजा रणजीत सिंह ने जीवन पर्यन्त देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाईयां लड़ी। उन्होंने अपने राज्य में शिक्षा और कला को भी बहुत प्रोत्साहन दिया।