भाजपा नेता गुरप्रीत बडहेड़ी ने साथियों सहित थामा अकाली दल का दामन
– अकाली दल चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला से प्रभावित हो कर ज्वाईन किया अकाली दल : बडहेड़ी
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर ( ):
भारतीय जनता पार्टी को चंडीगढ़ में उस समय करारा झटका लगा जब चंडीगढ़ में भाजपा के पूर्व युवा नेता गुरप्रीत सिंह बडहेड़ी अपनी पार्टी छोड़ कर अपने साथीयों सहित शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए।
अकाली दल चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला की अगुआई में अकाली दल का दामन थामने वाले गुरप्रीत सिंह बडहेढ़ी का पार्टी के सेक्टर 28 चंडीगढ़ स्थित आफिस में पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व उप-मुख्य मंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल और चंडीगढ़ इंचार्ज और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा द्वारा स्वागत किया गया और पार्टी में बनता मान सम्मान देने का आश्वासन दिया।
हरदीप सिंह बुटेरला ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को बताया कि चंडीगढ़ में पार्टी का विस्तार लगातार किया जा रहा है और निगम चुनाव की तैयारी की जा रही है ताकि यहां से भाजपा का सफाया किया जा सके।
इस मौके बातचीत करते हुए गुरप्रीत सिंह बडहेढ़ी ने बताया कि वे भाजपा के स्टेट कार्यकारिणी में युवा मोर्चो के मैंबर, युवा मोर्चो के जिला महांमंत्री सहित अन्य कई पदों पर पूरी मेहनत के साथ काम कर चुके हैं लेकिन पिछले काफी समय से लगातार देखने में आया कि भाजपा में मेहनती वर्करों की कोई कदर नहीं। उन्होंने हैरानी जताई कि चंडीगढ़ में मैंबर पार्लियामेंट भी भाजपा की है, नगर निगम पर भी भाजपा का कब्जा है और अधिकतर पदों पर भी भाजपा का कब्जा है लेकिन इस के बावजूद भी लोगों के जरूरी काम नहीं हो रहे हैं। इस के इलावा भाजपा के राज्य में महंगाई एवं बेरोजग़ारी पांव पसारती जा रही है और किसानी मुद्दे हल नहीं किये जा रहे हैं। ऐसी बहुत सी बातों से खफा हो कर उन्होंने भाजपा छोड़ कर अकाली दल का दामन थामा। श्री बडहेढ़ी ने बताया कि वे हरदीप सिंह बुटेरला की कारगुजारी से भी काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं जो कि दिन रात लोग सेवा में जुटे रहते हैं।
इस मौके प्रिंस महाजन, प्रदीप सिंह, दिनेश गुप्ता प्रधान लेबर चौंक, दीपा गर्ग, बलविन्दर सिंह, मनजीत सिंह, मनिन्दर सिंह, गुरदर्शन सिंह, गुरप्रीत सिंह चाहल, सुखमन पाल आदि भी उपस्थित थे।