श्री ओमप्रकाश प्रजापति ”भारतीय समता अवार्ड -2021” से सम्मानित हुए
—————————————————————————–
दिल्ली। भारतीय समता समाज की ओर से स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 25 अगस्त को नई दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में “समता अवार्ड -2021” समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पूर्व सांसद और परिसंघ के अध्यक्ष डॉ. उदित राज मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतो में देश और समाज के लिए विशेष कार्य करने वालों को “समता अवार्ड 2021” देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ट्रू मीडिया के संपादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति को साहित्य, कला, संस्कृति एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने व साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्ति विशेष के व्यक्तित्व -कृतित्व पर केंद्रित विशेषांक प्रकाशित करने पर भारतीय समता 2021 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. उदितराज की उपस्थिति में भारतीय समता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीराम तोमर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के कोने -कोने से 50 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को जो मीडियाकर्मी, अभिनेता-अभिनेत्री, मॉडल, शिक्षक, कवि, चित्रकार, कलाकार ज्योतिषी, समाजसेवी, पुलिसकर्मी, सिविल डिफेन्स अधिकारी आदि को सम्मानित किया।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















