Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में लोकभाषा प्रचार समिति के सहयोग से संस्कृत विभाग द्वारा  संस्कृत पर्व का आयोजन प्रो. वी अलंकार के तत्त्वावधान में किया गया।

0
348

Chandigarh August 27, 2021

श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में लोकभाषा प्रचार समिति के सहयोग से संस्कृत विभाग द्वारा  संस्कृत पर्व का आयोजन प्रो. वी अलंकार के तत्त्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विभाग की शोधच्छात्रा अंजलि आर्या द्वारा अपने सस्वर कण्ठ से मन्त्रोच्चारण पूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता डॉ. वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष, संस्कृत विभाग,पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने संस्कृत की उपयोगिता के अनेक पहलू पर प्रकाश डालते हुए भारतीय पर्वों की परम्परा को समझने में संस्कृत भाषा और शास्त्रों की योगदान पर भी विस्तृत चर्चा की। संस्कृत की उपयोगिता को और विस्तृत करते हुए ओडिशा के आईपीएस अधिकारी डॉ. अरुण कुमार उपाध्याय ने कुछ वैदिक शब्दों का स्वरूप स्पष्ट करते हुए भारतीय प्रदेशों के साथ उनका सम्बन्ध बताया। सत्र के अध्यक्ष डॉ. सदानन्द दीक्षित, राष्ट्रियलोकभाषाप्रचारसमिति ने भारत वर्ष में हो रहे संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार का विवरण प्रस्तुत किया। विभागाध्यक्ष प्रो. वी अलंकार ने भारतीय ज्ञान-परम्परा का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखण्डता में संस्कृत की दृष्टि को प्रस्तुत किया तथा उपस्थित समस्त प्रतिभागिओं का अभिनन्दन व धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल, तमिलनाडु और ओडिशा से 50 से अधिक अध्यापक, वरिष्ठ अधिकारी, शोधच्छात्र व छात्रों ने भाग लिया।