Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नेहा वर्मा का कोरोना वरियर्स को समर्पित मोटीवेशनल सॉन्ग ” हैलो इंडिया” मेयर ने किया रिलीज

0
321

नेहा वर्मा का कोरोना वरियर्स को समर्पित मोटीवेशनल सॉन्ग ” हैलो इंडिया” मेयर ने किया रिलीज

चण्डीगढ़ : पत्रकार नेहा वर्मा अब संगीत की दुनिया में भी  प्रवेश कर गई हैं। उनके इस प्रयास और सपने को साकार कर रहा है स्पॉट लाइट 24 मीडिया प्रोडक्शन, जिसके बैनर  तले उन्होंने हैलो इंडिया टाइटल से एक मोटिवेशनल सॉन्ग रिलीज किया है, जिसे चंडीगढ नगर निगम के मेयर रविकांत शर्मा ने रिलीज किया। इसका लेखन खुद नेहा वर्मा ने किया है और धुनें तैयार की हैं जबकि संगीत जाने-माने संगीत निर्देशक संतोष कटारिया ने दिया है और आवाज बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर आलमगीर खान व सृष्टि भंडारी ने दी  है। वीडियो निर्देशक वीरेंद्र कुमार पंडित ने इसे खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया है।

कोरोना वरियर्स को समर्पित है सॉन्ग
नेहा वर्मा ने बताया कि यह एक कोविड 19 महामारी पर मोटिवेशनल गीत है,  “हैलो इंडिया”, जिसके जरिए कोरोना पीड़ितों और प्रभावितों को जागरूक करना और उनका हौसला बढ़ाना है। इस सॉन्ग के जरिये यह संदेश दिया गया है कि फिर से खुशहाल होगा इंडिया…। ये सॉन्ग कोरोना वरियर्स को समर्पित है,  वहीं प्रशासन और मीडिया द्वारा कोविड महामारी में किए गये कार्यों को सैल्यूट किया गया है। इसमें करीब 36 आर्टिस्ट्स और आम पब्लिक व सैलिब्रिटीज ने हिस्सा लेकर एक एक लाइन से इसे पिरोया है और अहिंसा का संदेश दिया है।

नेहा वर्मा ने  प्रकट किया कलाकारों और सॉन्ग में भाग लेने के प्रति आभार
नेहा वर्मा पत्रकार ने उन सभी कलाकारों, जिनमें विशेष तौर पर गायक आलमगीर खान, सृष्टि भंडारी, सैलिब्रिटी मृणाल देश राज, अभिनेत्री लेजली त्रिपाठी, नाटी किंग कुलदीप शर्मा और टीवी पर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी अनुशा जोशी, कर्म कौर, हनी लेखवानी, नवदीप बंधू, मोहित शर्मा, पल्लवी पिंगे, शिवानी, रजिन्द्र पंवर, संगीता शर्मा, पुरुषोतम मेहता, गुरदीप कौर और बलकार सिंह आदि शामिल हैं, के प्रति आभार प्रकट किया है।

नए कलाकारों ने जताई खुशी
इस गीत में काम करने वाले कलाकारों, बाल कलाकार शन्या, मनप्रीत कौर ने नेहा वर्मा का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हुए कि उन्हें खुशी  है कि वे इस मोटिवेशनल सॉन्ग का हिस्सा बने हैं।