Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 11 जून शुक्रवार को देश भर के पेट्रोल पंपों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।

0
217

डीगढ़, 8 जून
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 11 जून शुक्रवार को देश भर के पेट्रोल पंपों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी कड़ी में 11 जून को हरियाणा कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि इस महामारी के बीच भी पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में यह ऐतिहासिक और निरंतर वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब देश के नागरिक कोरोना की दूसरी लहर के प्रभाव से जूझ रहे हैं। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई है, जिससे सभी घरेलू और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। पिछले 13 महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 25.72 रूपए और 23.93 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस साल पांच महीनों में कुल 43 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुईं है। यह मोदी सरकार द्वारा की गई सार्वजनिक लूट का एक उदाहरण है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पिछले साल जब कोरोना की पहली लहर आई थी और लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हुए थे, तब भी मौजूदा भाजपा सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की और आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया था।
कुमारी सैलजा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी और हमारे प्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी द्वारा इस सार्वजनिक लूट के खिलाफ देश भर के पेट्रोल पंपों के सामने 11 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में की गई बेतहाशा वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की जाएगी। इस दिन इन प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शनों के द्वारा आर्थिक मंदी, व्यापक बेरोजगारी, वेतन में कटौती और नौकरी के नुकसान से जूझ रही आम जनता को पेट्रोल/डीजल की उच्च कीमतों, अनियंत्रित वृद्धि और इसके प्रभाव से बचाने के लिए एक प्रभावी सार्वजनिक अभियान चलाया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 11 जून को हरियाणा में पेट्रोल पंपों के सामने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।