Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विभिन्न देशो के राजदूतों के साथ वेबीनार में हुई पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा

0
294

विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस क्लब दिल्ली वेज , बोस्निया और हर्जेगोविना देश के दूतावास व आईसीएमईआई कि ओर से वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें बोस्निया और हर्जेगोविना के राजदूत मोहम्मद सेनजिक , मोंटेनेग्रो देश की मानद महावाणिज्य दूत डॉ जेनिस दरबारी , कोमोरोस देश के मानद महावाणिज्य दूत केएल गंजू , बुर्किना फासो के राजनयिक हर्वे डी कौलीबैली , आचार्य डॉ लोकेश मुनि , नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक संदीप मारवाह , मुंबई से डीपीआईएफ के संस्थापक अभिनेता कल्याणजी जाना, लायंस क्लब दिल्ली वेज के प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता , अभिनेता दीपक चड्ढा , इंटरनेशनल फोटोग्राफर अनिल गाबा , मेड़िकल सर्जन डॉ विशाल कौशिक , न्यूज इंडिया के दिल्ली ब्यूरो चीफ प्रशांत शर्मा , वर्तिका द्विवेदी , सीआरपीएफ के आईजी विक्रम सहगल , रिटायर्ड विंग कमांडर प्रफुल्ल बक्शी , रिटायर्ड एयर मार्शल नरेंद्र वर्मा , भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल ओपी तिवारी , भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय के सचिव एडवोकेट सौरभ सारस्वत , दिल्ली नगर निगम पार्षद गुंजन गुप्ता , राजस्थानी एकेडमी की सचिव सुमन माहेश्वरी , केएल मल्होत्रा , डॉ गोपाल मोर , ईशा गुप्ता व पवन सिंघल आदि ने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की । वर्चुअल सम्मेलन में बोस्निया और हर्जेगोविना के राजदूत मोहम्मद सेनजिक ने पर्यावरण संरक्षण पर ऑनलाइन फोटो एग्जीबिशन भी दिखाया ।