हिमाचल महासभा के सदस्यों ने चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पर पुष्प वर्षा की
चण्डीगढ़ : प्रधानमंत्री द्वारा झंडी दिखा कर रवाना की गई ऊना-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुँचने पर हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ के सदस्यों ने भारी संख्या में इकट्ठे होकर हिमाचली पहरावा पहनकर व तिरंगे झंडे के साथ ट्रेन का स्वागत किया और फूलों की वर्षा की। संस्था के प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का तहेदिल से धन्यवाद किया और कहा कि इस ट्रेन से हिमाचल के लोगों का बहुत फायदा होगा और यात्रियों का पैसा और समय दोनों बचेगा l