Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मांग की है कि ब्लैक फंगस के कारण अकाल मौत के मुंह में समाने वाले प्रत्येक परिवार के आश्रितों को 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाए ।

0
145

पंचकूला 25 जून- हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मांग की है कि ब्लैक फंगस के कारण अकाल मौत के मुंह में समाने वाले प्रत्येक परिवार के आश्रितों को 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाए । उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में लगभग 1300 से अधिक ब्लैक फंगस के मामले अब तक सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार गरीब लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करके उनको इलाज के अभाव में ‌मरने के लिए छोड़ रही है और ‌हरियाणा में जिस प्रकार से ब्लैक फंगस के मामलों में अभिवृद्धि हो रही है उसे गरीबों की चिंता बढना स्वाभाविक है। आज ब्लैक फंगस की  टेबलेट पोसाकोनाजोल  की कालाबाजारी जोरो पर है।                                ‌        उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत चिंताजनक है और यही कारण है कि कि ब्लैक फंगस की दवाई के अभाव में  हरियाणा के मरीजों को पी जी आई  चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के बार-बार चेतावनी के बावजूद भी प्रदेश सरकार प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य की मूल भूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने में पूरी तरह असमर्थ रही है।               ‌                          श्री चन्द्र मोहन ने कहा कि कोविड का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है और दूसरी लहर में सरकार की अकर्मण्यता और असंवेदनहीनता इस महामारी को ‌निपटने में पूरी तरह असमर्थ नजर आई ।इससे पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि सरकार जनता की जानबूझ कर उपेक्षा कर रही है। उदाहरण के तौर पर हरियाणा में टीकाकरण अभियान की गति बड़ी ही धीमी पड़ी हुई है। देश में 18 से 44 वर्ष  के लोगों को रजिस्ट्रेशन के बावजूद टीका नहीं लग पा रहा है। हरियाणा प्रदेश में पिछले 5 महीने से अधिक समय से चल रहे‌ टीकाकरण अभियान में अब तक सभी वर्गों के लोगों को  मिलाकर लगभग 50 लाख लोगों का टीकाकरण का काम पूरा हुआ है। जिनमें पहली और कही दूसरी  डोज भी शामिल है। सारे देश में भी 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों की संख्या लगभग 94 लाख करोड़ है और उसमें से अभी आज तक लगभग 7 करोड़ 94 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसको  बढ़ाए जाने की तत्काल जरूरत है।                     ‌                           उन्होंंने मांग कि है कि कोरोना से मरने वालों के प्रत्येक परिवार को  5 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाए। उन्होंने केन्द्र सरकार की असंवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में एक दायर याचिका का  जबाव देते हुए शपथ पत्र देकर कहा कि  केंद्र सरकार कोविड  से मृत्यु होने वाले प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपए नहीं दे सकती है। इससे भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा देश के लोगों के सामने आ गया है।                    ‌********************