Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरिद्वार की पावन पवित्र नगरी में 50 दिवसीय विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।

0
115

युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार में सन 1926 में परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा जी आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित किए अखंड दीप के 100 वर्ष पूर्ण होने और ममतामयी वंदनीय माता भगवती देवी जी की जन्म शताब्दी पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा हरिद्वार की पावन पवित्र नगरी में 50 दिवसीय विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में 4 दिसंबर 2025 को कनखल में 300 एकड़ भूमि पर वसुधा वंदन (भूमि पूजन) का शुभारंभ बड़ी धूम धाम से किया गया। गायत्री मानस चेतना केन्द्र सारंगपुर चंडीगढ़ के मुख्य व्यवस्थापक यशपाल तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर चण्डीगढ़ और मोहाली से लगभग 50 गायत्री परिवार परिजनों ने बृज मोहन गुप्ता, उमा शंकर शर्मा और श्रीराम लखनपाल के नेतृत्व में हरिद्वार पहुंच कर भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।
गायत्री परिवार ट्रस्ट चण्डीगढ़ के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी उमा शंकर शर्मा ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
परम श्रद्धेय डॉक्टर चिन्मय पंड्या ने अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की स्थापना, अखंड दीप के 100 वर्ष पूरे होने और ममतामयी वंदनीय माताजी भागवती देवी शर्मा के शताब्दी दिवस उत्सव तथा देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।