चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। सोने की मांग में बढ़ोतरी गोयल के हिसाब से सितंबर 2020 से सोने की मांग में बढ़ोतरी दिखने लगेगी।
गोयल कहते हैं, सोना हमेशा ही एक अच्छा निवेश माना जाता रहा है। पिछले 50 वर्षों में इस धातु में 50 गुना बढ़ोतरी हुई है। लघु अवधि की बात करें तो पिछले 10 वर्षों में सोना पांच गुना बढ़ा है। यह एक तरल संपत्ति है और जब भी जरूरत हो तो इसके बदले में नगदी प्राप्त की जा सकती है। इस बीच, सेक्टर37 में जिया डायमंड्स ने ग्राहकों के लिए सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं के साथ अपने दरवाजे खोल दिए हैं। यह शानदार आउटलेट 40 फीसदी कर्मचारियों के साथ पूरे सुरक्षित माहौल में संचालित हो रही है। आउटलेट को प्रतिदिन सेनिटाइज किया जाता है और कर्मचारियों व ग्राहकों के लिए प्रवेश द्वार पर थर्मल चेक की व्यवस्था की गयी है। ग्राहकों के आने पर पहले उनके हाथों को सेनिटाइज किया जाता है और आउटलेट में सैनिटाइजर आसानी से उपलब्ध है। यहां स्टाफ द्वारा मास्क और दस्तानों का प्रयोग किया जाता है। सामाजिक दूरी बनाये रखने के मानदंडों का कड़ाई से अनुपालन किया जाता है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020