Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सैक्टर 47 स्थित श्री राम मंदिर से अयोध्या राम मंदिर निर्माण हेतु निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

0
389

दिनांक : 1 मार्च 2021

सेक्टर 47d स्थित श्री राम मंदिर से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर निर्माण के प्रति भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा धनवंतरी नगर के संयोजक डॉ एमएस चौहान जी के नेतृत्व में सैक्टर 47 से शुरू हो कर फैदा गांव में संपूर्ण हुई।
डॉ चौहान ने बताया कि भगवान श्री राम मानव समाज के आदर्श हैं और उनके भव्य मंदिर का निर्माण गौरव की बात है, संग ही सैक्टर 47 राम मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर सभी उपस्थित जन द्वारा जय श्रीराम के नारे से माहोल गूंज उठा और राम मय हो गया। राम भक्त एवं समर्पण निधि संग्रह दल के सदस्य श्री प्रभु नाथ शाही ने बताया की हमारे लिए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हम समस्त सनातन धर्म के लिए बहुत ही अनुपम और गौरवशाली पल है और सभी आए जनों का स्वागत है, साथ ही हमे इसे राजनीति से दूर रख कर सर्व समाज के परिकल्पना की गई है, जिससे छोटे बड़े सभी का श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद समस्त भारतवासियों का मस्तक विश्व स्तर पर ऊंचा होगा क्योंकि, भगवान श्रीराम का आदर्श समस्त विश्व के लिए अनुकरणीय है।। एमएस चौहान ने इस पुनीत कार्य के लिए ,बी के बाली , बद्री प्रसाद कौशिक, राजेश महाजन, हरीश गुप्ता ओमपाल राणा ,महेश पवार, बरिंदर मेहता, अभी भसीन मनोज कु भारद्वाज जी ,तरनदीप सिंह और रितु सूद श्रीमती राणा मंदिर के प्रमुख पुजारी कौशिक जी का विशेष रुप से अपनी सेवाए प्रदान करने पर धन्यवाद प्रदान किया।