Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सेहत और सुंदरता साथ-साथ

0
89

सेहत और सुंदरता साथ-साथ

सुंदरता भी सेहत भी

एनए कल्चरल सोसाइटी ने प्री करवट चौथ में महिलाओं को दिया एक विशेष उपहार। आज वीएलसीसी इंस्टिट्यूट सेक्टर 34 में महिलाओं के लिए एक हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।

मदरहुड चैतन्य सेक्टर 44 की गाइनिक डॉक्टर डॉक्टर हीना चावला ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और बताया कि महिलाओं में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी से क्या-क्या समस्याएं आती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए कौन-कौन से टेस्ट समय-समय पर करवाने चाहिए और इनसे कैसे बचाव हो सकता है। इस कैंप में लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया।
फाउंडर प्रेसिडेंट निखार आनंद मिड्डा ने डॉक्टर हीना चावला का धन्यवाद दिया और कहा कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना सीखना होगा। केवल बाहरी सुंदरता पर ही ध्यान ना देकर अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक और सजग रहना ही इस कैंप का उद्देश्य था। निखार आनंद मिड्डा ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है।