चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। पंजाब के हिन्दी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर साहित्यकार सुरेश सेठ और चंडीगढ़ के वैस्ट टीचर एवार्ड से विभूषित, वीडियो ब्लॉगर प्रिंसिपल भूपिंदर का जन्म दिन गांधी स्मारक चंडीगढ़ के सभागार में साहित्य प्रेमियों और साहित्यकारों की साहित्यिक चर्चा-परिचर्चा के भावभीने महौल में पुष्प माल्या अर्पण कर और पुस्तकें भेंटकर स्नेहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ -पंजाब और आस -पास के साहित्यकार और बुद्धिजीवियों ने शिरकत की। विशेष रूप से जगबहादुर गोयल,प्रेम बिज, डॉ विनोद खन्ना,डॉ. देवराज तयागी,अशोक नारद, गॉधी स्मारक के अध्यक्ष के.के.शारदा नरेलवीजी,नलिन आचार्य, शशिप्रभा शास्त्री,डा.सुनीता शास्त्री, आदि उपस्थित थे। सुरेश सेठ पिछले 6० वर्षो से अनवरत साहित्य सृजन कर रहे हैं। उनकी लगभग 35 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है । उनका साहित्य बेबाक है कहानी ,उपन्यासों में अपने चंहुओर के समाज को समाहित किया है और अब व्यंगलेखन से समाज देश की दशा और व्यथा को रेखाकिंत कर रहे हैं। उनकी पुस्तक नश्चर की मुस्कान इसका प्रतीक है। उनके साहित्य के साथ सेठ जी से भी बात चीत हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि इतनी पुस्तकें लिखने के बाद भी उन्हें कोई रॉयल्टी नहीं मिलती , हॉ मैने पुस्तक ों के प्रकाशन में कोई पैसा नहीं लगाया। उन्होंने बताया कि वह कोई पुरस्कार नहीं लेते हैं। यहॉ ऑखो से संवाद आप सब से चल रहा है यही मेरी उपलब्धि है। दूसरी और वीडियो ब्लॉगर प्रिंसिपल भूपिंदर सिंह ने अपने पद से सेवा निवृत्त होने के बाद एम बी ए टींचिंग की व लंबे समय तक छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की और अब वीडियो ब्लॉगर के रूप में सोशल मीडिया से जुडक़र ऑन लाइन एजुकेशनल, मोटीवेशनल, टॉक, लेक्चर, इन्टरव्यू साहित्यिक, सांस्कृतिक,कार्यक्रमों की मनोरंजक ढंग से जानकारी प्रदान करने में संलग्र हैं।
Home
Citizen Awareness Group साहित्यकार सुरेश सेठ और वीडियो ब्लॉगर प्रिंसिपल भूपिंदर का जन्म दिन साहित्यिक...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















