Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सलमान के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, सिंगर सोना महापात्रा को मिली जान से मारने की धमकी

0
361

बॉलीवु़ड डेस्क. सोना माहापात्रा को सलमान खान के एक फैन ने जान से मारने की धमकी दी है। सिंगर को ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सोना ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। सोना ने मेल का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा- ‘इस तरह की धमकी मुझे रोज दी जा रही है।’

 

अमर नाम का शख्स दे रहा धमकी
सोना को ये धमकी अम्मार राशिद नाम के शख्स ने दी है। अम्मार ने उन्हें धमकी देते हुए लिखाा- तुमने अगर एक बार और सलमान के बारे में कुछ भी बोला तो मैं तुम्हें तुम्हारें घर में घुस के मार दूंगा। ये आखिरी चेतावनी है। 

 

सोना ने सलमान का नाम लिए बिना ही ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘ हर रोज बुरा बर्ताव करने वाले भारत फिल्म के हीरो के एक फैन ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है और इस तरह की धमकी भरे मेल मुझे लगातार मिल रहे हैं।’ 

 

प्रियंका के समर्थन में आईं थीं सोना
सोना को ये धमकी सलमान के खिलाफ दिए एक बयान की वजह से मिल रही है। दरअसल, अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान सलमान ने कहा था कि प्रियंका ने निक से शादी के लिए अपने करियर की एक बड़ी फिल्म छोड़ी है। इस पर सोना ने प्रियंका का सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में सोना ने लिखा था- ‘प्रियंका चोपड़ा के पास अपनी लाइफ में करने के लिए बहुत कुछ है। उनकी यात्रा दूसरी लड़कियों को प्रेरणा देती है।’ सोना हमेशा मुखर होकर अपनी राय रखती हैं। इससे पहले भी वे कई बार बॉलीवुड दिग्गज्जों के खिलाफ बयान दे चुकी हैं।