
तलवंडी चौधरियां | श्रीश्री 1008 स्वामी सदा नंद जी की 27वीं बरसी के संबंध में राधा कृष्ण कुंज दसा नंद आश्रम (स्वामियों की कुटिया) तलवंडी चौधरियां में श्रीश्री 1008 स्वामी सत्य प्रकाशा नंद सरस्वती की कृपा व आनंद विभूषित 1008 महामंडलेश्वर रमेश्वर नंद सरस्वती के नेतृत्व में वार्षिक भंडारा करवाया।
महामंडलेश्वर रमेश्वर नंद सरस्वती ने कहा कि शांति के लिए प्रभु भक्ति जरूरी है। इस मौके पं. अभिषेक मिश्रा व बीबियों ने श्री कृष्ण व शिवजी के भजन गाए। इस मौके हरिद्वार व विभिन्न प्रदेशों से आए साधुओं को श्रद्धानुसार भोजन करवाया। भंडारे का आरंभ विभिन्न संतों महात्मा गुरबर्दन गिरि बनारस, कृष्णा गिरि गुजराज, गनसुन शर्मा राजस्थान, संत आत्मा नंद बिधिपुर, मनोहर लाल फगवाड़ा, संत बाबा जगतार सिंह मस्ताना लुधियाना, जै विजय कक्षा (एमपी), लहरा गिरि कक्षा गाजियाबाद (यूपी) ने किया। इस मौके पर राकेश रौकी, मनजीत बब, तीर्थ चाना, विनोद मेहता, सुखदेव लाल शाह, रूपिंदरजीत सेठी, सरपंच बख्शीश सिंह, प्रमोद कुमार, प्रेम लाल, लखविंदर मड़िया, रघु शर्मा, जसवंत सिंह, प्रदीप सहगल, मक्खन लाल, हरदेव सिंह, प्रेम लाल सैदपुर, महिंद्रपाल सैदपुर, पलव मड़िया, मास्टर गुरबचन सिंह, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।



















