Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विंबलडन चैम्पियन हालेप को 3 स्थान का फायदा, चौथे नंबर पर पहुंचीं

0
323

  • हालेप सेरेना को हराकर चैम्पियन बनी थीं, जोकोविच टॉप पर
  • विंबलडन पुरुष में जोकोविच ने 5वीं बार खिताब जीत

Dainik Bhaskar

Jul 16, 2019, 09:48 AM IST

खेल डेस्क. रोमानिया की सिमोना हालेप को विंबलडन चैम्पियन बनने का फायदा रैंकिंग में मिला है। हालेप की रैंकिंग में 3 स्थान का सुधार हुआ और वे चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। हालेप ने शनिवार को सेरेना विलियम्स को हराकर खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी पहले, नाओमी ओसाका दूसरे और कैरोलिना प्लिसकोवा तीसरे नंबर पर कायम हैं। फाइनल में हारने वाली सेरेना ने एक स्थान का सुधार किया और नौवें नंबर पर आ गई हैं।

पिछली विंबलडन चैम्पियन एंजलिक कर्बर को 8 स्थान का नुकसान हुआ और वे 13वें नंबर पर खिसक गईं। वहीं, पुरुषों की सिंगल्स रैंकिंग में नोवाक जोकोविच नंबर-1 पर कायम हैं। सर्बिया के जोकोविच ने रविवार को रोजर फेडरर को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था। रैंकिंग में सबसे लंबी छलांग स्पेन के रॉबर्टो बॉतिस्ता एगुट ने लगाई है। बॉतिस्ता सेमीफाइनल में जोकोविच से हार गए थे। उन्होंने रैंकिंग में 9 स्थान का सुधार किया और 13वें नंबर पर आ गए।

टाॅप-5 पुरुष खिलाड़ी

खिलाड़ी देश अंक
जोकोविच सर्बिया 12415
नडाल स्पेन 7945
फेडरर स्विट्जरलैंड 7460
थिएम ऑस्ट्रिया 4695
ज्वेरेव जर्मनी 4325

टॉप-5 महिला खिलाड़ी

खिलाड़ी देश अंक
बार्टी ऑस्ट्रेलिया 6605
ओसाका जापान 6257
प्लिस्कोवा चेक गणराज्य 6055
हालेप रोमानिया 5933
बर्टेंस नीदरलैंड 5130

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}