Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रेवा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त डीईओ को किया सम्मानित

0
233

रेवा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त डीईओ को किया सम्मानित


चण्डीगढ़ : रूरल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन, चण्डीगढ़ (रेवा) के प्रधान वीबी कपिल की अध्यक्षता  में नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी बिंदुु अरोड़ा को रेवा के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रधान ने सभी स्कूलों के हित की बात को उनके समक्ष रखा जिसे डीइओ ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना और विश्वास दिलाया कि इस प्रक्रिया को जल्दी ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसके बाद अगली कार्यवाही उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार की जाएगी। रेवा के सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त डीईओ को बधाई दी। प्रेस सचिव डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि रेवा पिछलेेेे कई वर्षों से चंडीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। यह एसोसिएशन रूरल एरिया के स्कूलों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखते हैं। यह संगठन ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा को समर्पित है।