मोदी के टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत 10 निःशुल्क प्रोटीन किट बांटी
टी बी जैसी भयंकर बीमारी का इलाज संभव : टंडन
चंडीगढ़ : देश में टी बी जैसी भयंकर बिमारी को जड़ से उखाड़ कर समाप्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वपन को पूरा करने के लिए देश भर में टी बी मुक्त भारत अभियान युद्द स्तर पर चलाया जा रहा है | इसी श्रृंखला में गुरुवार को चंडीगढ़ में सेक्टर 37 स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मेडिकल प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक प्रिंस बन्धूला द्वारा टी बी के मरीजों को निःशुल्क प्रोटीन युक्त किट को वितरित करने का कार्यक्रम किया गया | इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने विशेष रूप में भाग लिया | इस मौके पर उनके साथ पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया , व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व सह संयोजक संजीव ग्रोवर, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, मंडल अध्यक्ष योगेश कुमावत, यशपाल यादव, पूजा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए प्रिन्स बन्धूला ने बताया कि आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विकास गुप्ता ने 10 प्रोटीन युक्त किट को दान किया और संजय टंडन ने अपने करकमलों द्वारा इसको बांटा | इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर समाज के उत्थान के लिए चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम को डिस्पेंसरी के प्रांगण में लगाया | आये हुए मरीजों को आयुर्वेद के पेड़ों को भी वितरित किया गया |
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने प्रिन्स बन्धूला और उनकी समस्त टीम को बधाई प्रदान करते हुए कहा कि आये दिन टी बी के मरीजों की संख्या देश में बढ़ती जा रही है | ये एक चिंता का विषय है और इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टी बी मुक्त भारत के स्वपन को पूरा करने में सहयोग करना होगा ताकि हम उनको जन्मदिवस का ये उपहार दे सके | इसके लिए हम सभी को एकसाथ लग कर टी बी के मरीजों की पहचान कर उनको समझाना होगा कि टी बी का इलाज संभव है | मरीजों को इसका उपचार करवाना चाहिए और प्रोटीन युक्त डाइट लेकर इसको हराना होगा |
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















