Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

महिलाओं द्वारा नवीन तकनीक के प्रयोग से इंद्रधनुष सभागार में शुरू हुई भव्य रामलीला

0
121

महिलाओं द्वारा नवीन तकनीक के प्रयोग से इंद्रधनुष सभागार में शुरू हुई भव्य रामलीला

चंडीगढ़/पंचकूला : चंडीगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्र की लगभग 80 से भी अधिक प्रबुद्ध, समाजसेविकाएं और गृहणी महिलाओं द्वारा पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में मंचित होने वाली श्री राम लीला का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को हरियाणा प्रदेश की प्रथम महिला नागरिक एवं हरियाणा के राज्यपाल महामहिम की धर्मपत्नी मित्रा घोष, विश्वविख्यात सुप्रसिद्ध जगद्गुरु महाब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी जी महाराज,हरियाणा विधानसभा के उप स्पीकर कृष्णा लाल मिड्डा, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, हरियाणा प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और नगर निगम चंडीगढ़ की महापौर हरप्रीत कौर बबला के कर कमलों द्वारा हुआ | कार्यक्रम में पावन धरा अमृतसर जहाँ महर्षि बाल्मीकि का आश्रम है , वहां से लायी गयी पवित्र ज्योत से दीप प्रज्वल्लित कर इसकी शुरुआत की गयी | विशाल सभागार में उपस्थित हजारों दर्शकगण इस ऐतिहासिक रामलीला के मंचन होने का गवाह बने |
रामलीला के मंचन और इसके बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए जड़ों से जुड़ो संस्था की संस्थापक एकता नागपाल और रामलीला सञ्चालन कमेटी के अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि ये हमारी संस्था और रामलीला का सञ्चालन कर रही महिलाओं और सभी सदस्यों के लिए बड़े गर्व की बात है कि राम लीला का उद्घाटन में प्रथम महिला नागरिक हरियाणा प्रदेश मित्रा घोष, प्रथम नागरिक चंडीगढ़ हरप्रीत कौर बबला उपस्थित रही वहीँ दूसरी और विश्विख्याता महाराज श्री कुमार स्वामी जी महाराज और राजनीति क्षेत्र में प्रदेश के विकास में एहम भूमिका निभा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली के मुखारबिंद से सारा माहौल सराबोर हुआ | इस से पूर्व संस्था द्वारा दोपहर को रामलीला के सञ्चालन की सफलता की प्रार्थना हेतु हवन यज्ञ आदि भी किया गया | उन्होंने बताया कि आज पहले दिन महिला कलाकारों ने महर्षि नारद के संवाद, उसके उपरान्त भगवान् शिव द्वारा माँ पार्वती को विष्णु अवतार भगवान् श्री राम जी के जीवन से जुडी बातों को बताना, लंकापति रावण और अप्सरा वेदवती के संवाद, रावण नंदी जी और भगवान् शिव जी के संवाद की झलकियों में अद्भुत और बहुत ही सहज भाव से प्रकट कर सभी दर्शकों का मन मोहा | एक एक किरदार ने अपने अनूठे ढंग से अपने अपने किरदारों का बखूबी सञ्चालन किया |
इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रथम महिला नागरिक हरियाणा मित्रा घोष ने कहा कि भारतीय नारी का हमारे धर्म,संस्कृति, रीति रिवाज़, रिश्ते नाते को संजोये रखने में अहम भूमिका है | वो अपने जीवन में शिक्षक से लेकर सखा तक हर किरदार को अपने जीवन में अपने आस पास बखूबी निभाती है | आज के दौर में नारी का जीवन और अधिक व्यस्त होने लगा है पर बावजूद इसके सब जिम्मेदारियों को निभा कर रामलीला का मंचन करना वाकई अपने आप में एक अतुलनीय कार्य है |
उधर जगद्गुरु महाब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी जी महाराज ने कहा कि भगवान् श्री राम एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति, भ्राता एवं आदर्श राजा थे | उनके जीवन के इन सभी गुणों को एक कलाकार के रूप में उसके भीतर जाकर उसको वही भाव में प्रकट करना ऐसा प्रतीत हुआ जैसे साक्षात भगवान् श्री राम हम सभी को आचरण करने के लिए कह रहे हों |
इस दौरान हरियाणा प्रदेश विधानसभा के उप स्पीकर कृष्ण लाल मिड्डा ने अपने उदगार में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्री राम के सभी गुणों को अपने जीवन में धारण करना ही सही मायने में राम लीला के मंचन का प्रमुख उद्देश्य है | देश में आज कई स्थानों पर रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है | बीच के दौर में इनकी संख्या कम होनी शुरू हुई थी वर्तमान में इनकी संख्या फिर से बढ़ती जा रही है जो कि एक अच्छी बात है | इस से हमारी भावी पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा |
इस दौरान प्रथम नागरिक महापौर चंडीगढ़ हरप्रीत कौर बबला ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जड़ो से जुड़ो संस्था ने वाकई में रामलीला का मंचन कर अपने धर्म की संस्कृति से जुड़ने का सन्देश दिया | जिस प्रकार से नवीनतम तकनीक और लाइट एंड साउंड के साथ इसको दिखाया जा रहा है ये अपने आप में अनूठी रामलीला है | ये महिला सशक्तिकरण का सफलतम उदहारण है और हम सभी महिलाओं के लिए गर्व की बात है कि महिलाएं यहाँ रामलीला के माध्यम से दर्शकों को भगवान् श्री राम के जीवन का सन्देश प्रदान कर रही हैं |