
जगाधरी स्थित शांति काॅलोनी में 2 लोगों ने मकान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से साढ़े 4 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राम नगर काॅलोनी निवासी राम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शांति कालोनी निवासी संदीप और जबीर के साथ उसकी प्राॅपर्टी लेने को लेकर बातचीत हुई थी। उन्होंने उसे कहा था कि उनका काॅलोनी में ही एक मकान है। वह उसे बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने उसे मकान दिखाया। मकान उसे पंसद आ गया। आरोपियों ने उसे मकान के बयाने के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए मांगे। उसने आरोपियों को उक्त राशि दे दी। जल्द ही मकान की रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया। मगर तय समय पर आरोपियों ने मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई। उसने जब आरोपियों से इस बारे बात की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दसेबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।


















