Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक को अल्पसंखयक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है |

0
133

चंडीगढ़, 23 -03-2021 :

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक को अल्पसंखयक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है | इसके अतिरिक्त कोशिक को भाजपा चंडीगढ़ द्वारा चलाये जा रहे कोविड -19 टीकाकरण अभियान का भी प्रभारी बनाया हैं। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि प्रेम कौशिक पार्टी के साथ काफी समय से जुड़े हुए हैं और इस से पूर्व वो प्रदेश महामंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं | उनके साथ अल्पसंख्यक मोर्चा को और अधिक बल मिलेगा ऐसा उनको पूरा विश्वास है |

उधर पार्टी के अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमजद ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की सहमति से अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है | उन्होंने चाँद मिया, गुरदेव सिंह, अयूब खान, डॉ. ज़रीन फातिमा, तनवीर अहमद को उपाध्यक्ष, अनिल मसीह और अनवर अहमद को महासचिव, इस्तेखार अहमद, शमशाद अहमद, एम. डी. यूनुस, एम. डी. अहमद को सचिव, जावेद अंसारी को कार्यालय सचिव, रईस अहमद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी |

अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमजद ने बताया कि महासचिव अनिल मसीह और अनवर अहमद पहले भी अल्पसंखयक मोर्चे में जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने बताया की अनिल मसीह चर्च से मिलकर समाज सेवा कर रहे है और अनवर अहमद मुस्लिम समाज की सेवा कर रहे है।

उपरोक्त सभी नियुक्तियों के लिए नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई प्रदान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा समय समय पर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता आ रहा है | इन कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से अल्पसंख्यक और अधिक सुदृढ़ होगा ऐसी उनको पूरी आशा है |