
कोरोना वायरस को लेकर खालसा सृजना दिवस बैसाखी का दिवस मनाने को लेकर संगत में चल रही आशंका के बीच वीरवार काे श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि बैसाखी बारे फैसला 3 अप्रैल को बाद दोपहर पांच सिंह साहिबान की वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा होने वाली मीटिंग के दौरान लिया जाएगा। दमदमा साहिब तलवंडी साबाे में पत्रकारों के साथ बात करते ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि कोरोना ने पूरी दुनिया को अपनी लपेट में ले रही है जिसके चलते संगत के बड़े जलसे करने संभव नहीं हो पा रहे इसलिए अब 3 अप्रैल को पांच सिंह साहिबान की मीटिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा की जाएगी। मीटिंग उपरांत समूची कौम को संदेश दिया जाएगा कि खालसा सृजना दिवस मौके कोरोना से बचाव सम्बन्धित किस तरह की एहतियात बरतनी है और कैसे इस दिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाना है।


















