उदयपुर. ईशा अम्बानी-आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन रविवार को सबसेज्यादा चर्चा का विषय अमेरिकन सिंगर बियोंसे रहीं। बियोंसे अपने संगीत और गायकी के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। बियोंसे का सिर्फ संगीत ही नहीं, उनकी खूबसूरती और स्टाइल की भी दुनिया कायल है।
बियोंसे की खूबसूरती का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि साल 2008 में बियोंसे के कारण ही ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में नया शब्द बूटिलिशस जोड़ा गया। यह एक स्लैंग शब्द था, जोखूबसूरत दिखने वाली महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा। बूटी और डिलिशियस शब्दों को मिलाकर यह शब्द ईजाद किया गया। तीन बच्चों की मां होने के बावजूद पीपल और टाइम मैग्जीन ने बियोंसे को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला और श्रेष्ठतम गायक के रूप में चुना।
आज जो इतने बड़े शादी समारोह में, उसने सादगी से भरी शादी की
बियोंसे ने रविवार को देश और दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन चुकी ईशा अम्बानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में प्रस्तुति दी। लेकिन उनकी खुद की शादी बेहद साधारण और सादगी से हुई थी। बियोंसे ने 2008 में अमेरिकन रैपर और संगीतकार जे जेड से घर के कुछ चुनिंदा सदस्यों की मौजूदगी में शादी की। बियोंसे ने हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका का राष्ट्रपति बनाए जाने के समर्थन में आंदोलन भी चलाया था।
1.80 करोड़ रुपए की ईयरिंग्स फैन्स में फेंक दी थी
- 2017 के ग्रैमी अवॉर्ड के लिए बेयोंसे का नाम चुना गया है। बियोंसे ग्रैमी अवार्ड के लिए सबसे ज्यादा बार नामांकित की जाने वाली महिला हैं।
- 2011 में जब बेयोंसे पहली बार मां बनने वाली थीं तब एमटीवी अवॉर्ड के दौरान अपने चाहने वालों को उन्होंने खुद के गर्भवती होने के बारे में बताया था।
- बियोंसे अब तक 22 ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। महिला कलाकारों में अब उनसे ज्यादा ग्रैमी सिर्फ एलिसन क्रॉस के पास है।
- माना जाता है कि बियोंस को सिंथेसिया नामक सेंस डिसऑर्डर है। जिससे वे आवाज को सूंघने, चखने और देखने का दावा करती हैं।
- 2003 में वीएचवन दीवा में परफॉर्म करते वक्त उन्होंने 1.80 करोड़ रुपए की कीमत वाली ईयरिंग्स फैन्स की भीड़ में फेंक दी थी। वे परफॉर्मेंस में इतना मग्न थीं कि उन्हें यह तक नहीं पता था कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। बाद में उनके चचेरे भाई यह ईयरिंग ढूंढ लाए थे।
- बियोंसे सोशल मीडिया पर अपने पर्सनल मोमेंट्स ज्यादा शेयर नहीं करतीं। उन्होंने कई लोगों को अपनी लाइफ शूट करने के लिए भी हायर किया हुआ है। बियोंस ट्विटर पर सिर्फ दस लोगों को फॉलो करती हैं।
- बियोंस को खतरनाक स्टंट्स करने का शौक है। 2013 में में उन्होंने ऑकलैंड, न्यूजीलैंड मे 1,000 फुट ऊंचे स्काई टावर से बंजी जंपिंग की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today






















