प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर चंडीगढ़ में भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन
चंडीगढ़, दिनांक _ :
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिवस को सामाजिक सेवा के भाव को समर्पित सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा चंडीगढ़ में सेक्टर 16-17 स्थित अंडर पास में भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | इस प्रदर्शनी का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने किया | इस अवसर पर उनके साथ इस प्रदर्शनी के कोऑर्डिनेटर सतपाल वर्मा, नरेश अरोड़ा, रविंद्र पठानिया भी उपस्थित थे |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवनकाल से जुड़े सभी चित्रों को बारीकी से देखने के उपरान्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि ये हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि हमे इस युग में देश का ऐसा प्रधानमंत्री मिला जिसने अपना सारा जीवन राष्ट्रहित को समर्पित किया हुआ है | उनके चित्रों के माध्यम से उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिला और जितना उनके जीवन से सीखें उतना कम है | उन्होंने बचपन में अपनी बातों और अपने कार्यों से घरवालों और आसपास के लोगों को समझा दिया था कि देशभक्ति क्या है | देश के विकास को कैसे आगे ले जाया जाये उसके लिए उन्होंने गुजरात प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए ऐसा विकास का मॉडल दिया जिसका लोहा विश्वभर ने माना और उस मॉडल को अपनाया | गत वर्ष 2014 से उन्होंने देश के प्रधानमंत्री होते हुए अभी तक राष्ट्रहित में एक तरफ देश के विकास के लिए नायब योजनाओं को चलाया और वहीँ कठोर निर्णय लेकर बहुत से ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर दिखा दिया कि यदि वो निर्णय राष्ट्रहित में हो तो उस निर्णय को निडरता से लागू करना चाहिए | जहां तक बात रही दुश्मनों को मुँह तोड़ जवाब देने की तो वो सबने बीते कुछ वर्षों में पाकिस्तान जैसे आतंकी देश के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया और सर्जिकल स्ट्राइक से उनको जैसे को तैसा जैसा उत्तर दिया | देश को आत्मनिर्भर बनाया | जमीन से आसमान तक स्वदेशी को बढ़ावा दिया और आज अंतर् ये आया कि पहले हम सेना की जरूरत के लिए विदेश से हथियार,जहाज, गोला बारूद , राडार आदि सामान मंगवाते थे आज हमारे देश में न केवल इसका निर्माण होने लगा है बल्कि विदेशों से भी हमारे द्वारा तैयार किये जा रहे सामानों को मंगवाया जा रहा है | ये देश के विकास में मिला का पत्थर है | आज हमारा देश विश्व अर्थ व्यवस्था में तीसरे पायदान पर है जल्द ही ये पहले पायदान पर होगा और हमारा देश विश्व गुरु बनेगा | इन चित्रों के माध्यम से भाजपा ने ये दिखाने का प्रयास किया है कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस प्रकार देश के हितों के लिए ये सारे काम किये | उन्होंने चण्डीगढ़वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि ये वाकई में बहुत अच्छी प्रदर्शनी है | जब तक हम स्वयं और अपने बच्चों को इसको नहीं दिखाते तो ये प्रदर्शनी अपने आप में अधूरी होगी | उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि इस प्रदर्शनी को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को दिखाया जाये | इसी भाव के चलते उन्होंने घोषणा की कि इस प्रदर्शनी को पहले मात्र पांच दिन चलाने का निर्णय था अब लगता है इसको अगले रविवार तक लगाना चाहिए | प्रदेश अध्यक्ष के इस निर्णय का सभी लोगों ने स्वागत किया और प्रण लिया कि इसको दिखाने के लिए समस्त भाजपा के लोग लोगों को प्रेरित करेंगे |
इस अवसर पर संजीव राणा, संजय पुरी, मनीष शर्मा, भरत कुमार, शक्ति प्रकाश देवशाली, भूपेंद्र सैनी, खुशविंदर सिंह, रविंद्र मलिक, सतबीर सिंह, अविनाश मंडला , संजीव ग्रोवर, सुरेश राणा, राज कुमार मित्तल, श्रवण शर्मा, रवि रावत सहित अन्य जिला के पदाधिकारीगण, मंडलों के पदाधिकारीगण और मोर्चों व प्रकोष्ठों के सदस्य उपस्थित थे |



















