Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पीसीआरए व गेल इंडिया द्वारा ‘सक्षम’ फिट इंडिया वॉकेथन आयोजित ‘सक्षम’ फिट इंडिया वॉकेथन में 1200 से अधिक लोग हुए शामिल

0
239

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। पैट्रोलियम की बचत तथा वातावरण की संभाल के लिए पैट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान एसोसिएशन (पीसीआरए) की देश व्यापी मुहिम संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम) के अंतर्गत गेल इंडिया ने आज सुबह सुखना लेक पर फिट इंडिया वॉकेथन करवाई, जिसमें 1200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस वॉकेथन में विभिन्न स्कूलों तथा कालेजों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। यह वॉकेथन सुखना लेक से रॉकगार्ड तक करवाई गई, जिसमें प्रतिभागी 2 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चले।
गेल इंडिया लिमिटेड की निर्देशक श्रीमती बंतो देवी कटारिया ने मुख्यातिथि के रूप में इस वॉकेथन की अध्यक्षता की। अन्य गण्यमान्यों में गेल इंडिया के सीजीएम ललित भट्ट, चंडीगढ़ के एसएलसी सुलभ राज गुप्ता, पीसीआरए के एसआरओ संजीव वर्मा, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के जनरल मैनेजर एस.गोशल, गेल के जीएम एस.मित्रा तथा डीजीएम संजय अरोड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यातिथि श्रीमती बंतो देवी कटारिया ने वॉकेथन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पैदल चलने से जहां ईंधन की बचत होती है, वहीं हमारा वातावरण भी प्रदूषित होने से बचता है। मुख्यातिथि ने इस अवसर पर ‘सक्षम प्रतिज्ञा’ भी दिलवाई तथा वॉकेथन को झंडी दिखाकर शुरू किया। इस वॉकेथन की जनसाधारण द्वारा भरपूर प्रशंसा हुई एवं संपूर्ण कार्यक्रम का समापन सुनियोजित ढंग से सफलतापूर्वक हुआ। इस अवसर पर वॉकेथन में हिस्सा लेने वालों को टी-शर्ट, टोपी के अलावा अल्पाहर भी दिया गया।