Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

निगम की कार्रवाई से अवैध वैंडर माफिया की टूटी कमर

0
125

निगम की कार्रवाई से अवैध वैंडर माफिया की टूटी कमर
– अधिकृत वैंडिंग जोन में अवैध रूप से कार्य करने वालों ने स्वयं ही अपनी कार्ट को हटाना किया शुरू
– मेदान्ता अस्पताल के सामने स्थित स्ट्रीट वैंडिंग जोन से अवैध वैंडरों ने स्वयं ही की जगह खाली
– नगर निगम गुरूग्राम द्वारा पिछले 3-4 दिनों से चलाया जा रहा है अवैध वैंडरों के खिलाफ अभियान

गुरूग्राम, 8 जुलाई। पिछले 3-4 दिनों से नगर निगम गुरूग्राम द्वारा स्थापित स्ट्रीट वैंडिंग जोन में अवैध तरीके से वैंडिंग का कार्य करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। निगम कार्रवाई से अवैध वैंडिंग माफिया की कमर टूट रही है।

नगर निगम गुरूग्राम के डिप्टी म्यूनिसिपल कमिशनर डा. विजयपाल यादव ने बताया कि निगम टीमों द्वारा सैक्टर-47 व सैक्टर-56 स्थित स्ट्रीट वैंडिंग जोन में कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से वैंडिंग का कार्य करने वालों के सामान तथा कार्ट को जब्त किया। नगर निगम गुरूग्राम की कड़ी कार्रवाई को देखते हुए अन्य स्ट्रीट वैंडिंग जोनों में अवैध रूप से वैंडिंग का कार्य करने वालों के हौंसले पस्त हो गए तथा वे स्वयं वहां से अपनी कार्ट को हटाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि निगम कार्रवाई के प्रभाव को देखते हुए मेदान्ता अस्पताल के सामने स्थित वैंडिंग जोन से अवैध वैंडरों ने स्वयं ही अपनी कार्ट को हटा लिया है। इस प्रकार की प्रक्रियाएं अन्य वैंडिंग जोनों में भी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि निगम की प्रभावी कार्रवाई से अवैध वैंडिंग माफिया की कमर टूट रही है और वे अपने-आप वैंडिंग जोन को खाली कर रहे हैं।

डा. यादव ने बताया कि नियम के तहत बिना वैंडिंग सर्टिफिकेट व नगर निगम गुरूग्राम से स्वीकृति लिए बगैर वैंडिंग जोन में कार्य करना अवैध है। इसके अलावा, वैंडिंग सर्टिफिकेट लेकर वैंडिंग कार्ट किसी दूसरे को किराए पर देना भी कानूनन जुर्म है। उन्होंने कहा कि नियम के तहत वैंडिंग कार्ट को ना तो दूसरे के नाम पर स्थानांतरित किया जा सकता है और ना ही इसे किराए पर दिया जा सकता है। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा स्थापित वैंडिंग जोनों में इस प्रकार की गतिविधियां होने की जानकारी मिलते ही नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा के निर्देश तथा अतिरिक्त निगमायुक्त जयदीप कुमार की निगरानी में निगम टीमों ने अवैध वैंडरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सैक्टर-47 तथा सैक्टर-56 स्थित वैंडिंग जोनों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध वैंडरों के सामान तथा कार्ट को जब्त किया गया। इसका असर अन्य वैंडिंग जोन में भी दिखाई दिया तथा अब वहां से भी अवैध वैंडर अपने आप जगह खाली कर रहे हैं।
0 0 0