Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

0
267
To maintain decorum in the office and to pay all respect to the members of the MCG and all other office bearer.

निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

गुरूग्राम, 9 सितम्बर। नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने आज जारी आदेशों में कहा है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्यालयों में मर्यादा बनाए रखें और नगर निगम गुरूग्राम के सदस्यों एवं अन्य सभी पदाधिकारियों को पूरा सम्मान दें।

नगर निगम गुरूग्राम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जारी आदेशों में यह भी कहा गया है कि नगर निगम गुरूग्राम के व्यवसाय के लेनदेन से संंबंधित बैठकों और अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित बैठकों में हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करके सदस्यों द्वारा भाग लिया जाना चाहिए। निगमायुक्त ने इन दिशा-निर्देशों की पालना दृढ़ता से सुनिश्चित करने के लिए कहा है।