Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नवीन गोयल ने दी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई

0
342

नवीन गोयल ने दी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई
-बुके देकर की लंबी उम्र की कामना
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने जन्मदिन की बधाई दी। बुके देकर उनका स्वागत करते हुए भगवान से उनकी लंबी उम्र की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी उनकी पीठ थपथपाते हुए अभिवादन किया।
नवीन गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा पिछले सात वर्षों से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पूरे हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समान विकास कराकर जनता में लोकप्रियता हासिल की है। अपनी बेदाग छवि के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसी योजनाएं चलाई हैं, जिनक सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। नवीन गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के दिन हरियाणा के स्कूली बच्चों को मुफ्त टेबलेट वितरण की योजना की शुरुआत की गई है। इससे साफ है कि हरियाणा सरकार शिक्षा को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना चाह रही है। बच्चों को शुरू से ही तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए बेहतरी से तैयार कर रही है। चिकित्सा के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना को लागू करके आम आदमी को काफी राहत दी गई है। अस्पतालों में भारी-भरकम बिलों से छुटकारा इस योजना के माध्यम से लोगों को मिल रहा है। गरीब बेटियों की शादी के लिए विवाह शगुन योजना, बुजुर्गों की पेंशन में हर साल बढ़ोतरी के अलावा किसानों के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाओं को लागू किया हुआ है, ताकि सभी को लाभ दिया जा सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी मनोहर सोच के साथ हरियाणा की धरती पर ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं।