
- टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन बनाए
- चेन्नई ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता, 100 मैच जीतने वाली दूसरी टीम बनी
- फाइनल 12 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर होगा
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के क्वालिफायर-2 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम के वाईएसआर रेड्डी स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया।
चेन्नई का आईपीएल में यह 10वां सीजन है। उसने 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। चेन्नई की आईपीएल में यह 100वीं जीत है। उसके अलावा मुंबई इंडियंस ही यह उपलब्धि हासिल कर पाई है। मुंबई ने अब तक 108 मैच जीते हैं।
चेन्नई ने लगातार दूसरी बार क्वालिफायर-2 में दिल्ली को हराया
चेन्नई इससे पहले 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015 और 2018 में फाइनल खेल चुकी है। उसने 2010, 2011 तथा 2018 में खिताब जीता था। यह लगातार दूसरा मौका है जब चेन्नई ने क्वालिफायर-2 में दिल्ली के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इससे पहले क्वालिफायर-2 में दोनों की भिड़ंत 2012 में हुई थी। तब भी चेन्नई ने जीत हासिल की थी।
नॉकआउट में दिल्ली 5वीं बार हारी
साल | किसके खिलाफ | राउंड |
2008 | राजस्थान रॉयल्स | सेमीफाइनल |
2009 | डेक्कन चार्जर्स | सेमीाफाइनल |
2012 | कोलकाता नाइटराइडर्स | क्वालिफायर-1 |
2012 | चेन्नई सुपरकिंग्स | क्वालिफायर-2 |
2019 | चेन्नई सुपरकिंग्स | क्वालिफायर-2 |
दोनों टीमें चौथी बार फाइनल में आमने-सामने
चेन्नई की टीम अब 12 मई को हैदराबाद में 3 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के साथ फाइनल खेलेगी। दोनों टीमें चौथी बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों 2010, 2013 और 2015 के फाइनल में भिड़ चुकी हैं। चेन्नई ने 2010 में मुंबई को हराकर खिताब जीता था। मुंबई 2013 और 2015 में चेन्नई को हराकर चैम्पियन बन चुकी है। 12 मई को जो भी टीम जीतेगी वह आईपीएल की सबसे सफल टीम बन जाएगी।
डुप्लेसिस-वॉटसन के अर्धशतक
चेन्नई के फाफ डुप्लेसिस सीजन का अपना तीसरा और ओवरऑल 12वां अर्धशतक लगाकर आउट हुए। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 50 रन की पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कीमो पॉल ने डीप स्क्वायर लेग पर उनका कैच पकड़ा। शेन वॉटसन को अमित मिश्रा ने अपना शिकार बनाया। उन्हें बोल्ट ने बाउंड्री के पास लपका। हालांकि, आउट होने से पहले वॉटसन सीजन का अपना दूसरा और ओवरऑल 18वां अर्धशतक बनाने में सफल रहे। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।
विजयी शॉट नहीं लगा पाए धोनी
सुरेश रैना 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। वे अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हुए। वे जब आउट हुए तब चेन्नई के 127 रन थे। महेंद्र सिंह धोनी के रूप में चेन्नई का चौथा विकेट गिरा। टीम को जीत के लिए जब 2 रन चाहिए थे, तब इशांत शर्मा की गेंद पर कीमो पॉल ने डीप स्क्वायर लेग पर धोनी का कैच पकड़ा। धोनी ने 9 गेंद पर 9 रन बनाए। अंबाती रायडू 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
ऋषभ दिल्ली के हाइएस्ट स्कोरर रहे
इससे पहले दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। शिखर धवन ने 18, कॉलिन मुनरो ने 27, श्रेयस अय्यर ने 13, रदरफोर्ड ने 10 और इशांत शर्मा ने नाबाद 10 रन की पारी खेली। इनके अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
हरभजन आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज
चेन्नई की ओर से दीपक चाहर, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो ने 2-2 विकेट लिए। इमरान ताहिर के खाते में एक विकेट आया। हरभजन ने शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में आईपीएल का अपना 150वां विकेट लिया। वे आईपीएल में 150 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले लसिथ मलिंगा (169 विकेट) और अमित मिश्रा (156 विकेट) यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।
पावर प्ले में दिल्ली के 2 विकेट गिरे
दिल्ली की शुरुआत खराब हुई। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। दीपक चाहर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। फील्ड अंपायर ने पहले उन्हें आउट नहीं दिया था। इस पर महेंद्र सिंह धोनी ने डीआरएस लिया। थर्ड अंपायर ने पृथ्वी को आउट दे दिया।
धोनी ने पकड़ा धवन का कैच
छठे ओवर की दूसरी गेंद पर धवन भी 14 गेंद पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हरभजन की गेंद पर विकेट के पीछे धोनी ने उन्हें लपका। रविंद्र जडेजा ने कॉलिन मुनरो का विकेट लिया। मुनरो ने 24 गेंद पर 27 रन बनाए। वे 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में डीप स्क्वायर लेग पर ड्वेन ब्रावों के हाथों लपके गए।
WATCH: Catch swag – MS Dhoni style
Full video here 📹📹https://t.co/cdCcKtODIT #CSKvDC pic.twitter.com/IaPPDVOzAw
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2019
अक्षर पटेल दहाई का आंकड़ा छू नहीं पाए
श्रेयस अय्यर 18 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट इमरान ताहिर ने लिया। ताहिर की गुगली पर बैकवर्ड पॉइंट पर सुरेश रैना ने उनका कैच पकड़ा। अक्षर 6 गेंद पर 3 रन ही बना पाए। ब्रावो की गेंद पर ताहिर ने थर्ड मैन पर उनका कैच पकड़ा। शेरफेन रदरफोर्ड ने 12 गेंद पर 10 रन बनाए। उनका विकेट हरभजन ने लिया। रदरफोर्ड ने 16वें ओवर की 5वीं गेंद को कवर से ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन थर्ड मैन पर वॉटसन ने उनका कैच पकड़ लिया। कीमो पॉल 7 गेंद पर 3 रन बनाए। ब्रावो ने उन्हें 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर बोल्ड किया। इस समय दिल्ली के 119 रन थे।
Champion Celebration 🙌🙌 pic.twitter.com/VrJXCGZXsl
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2019
चेन्नई ने मुरली विजय की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया
इस मैच के लिए चेन्नई ने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया। उसने मुरली विजय की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया। दिल्ली की टीम बिना बदलाव के साथ उतरी। उसकी वही प्लेइंग इलेवन रही, जिसने 8 मई को इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।
A look at the Playing XI for #CSKvDC
Shardul Thakur comes in in place of M Vijay for #CSK. #DC field an unchanged side. pic.twitter.com/b18SNOzqtT
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2019
The @ChennaiIPL win the toss and elect to bowl first against the @DelhiCapitals.#CSKvDC pic.twitter.com/7WlkVS5yge
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2019
🧡 vs 💙#Qualifier2 #CSKvDC pic.twitter.com/ttPQ6FaFRX
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2019
दोनों टीमें :
चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेन वॉटसन, सुरेश रैना, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर।
दिल्ली डेयरडेविलस : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत, कॉलिन मुनरो, अक्षर पटेल, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, ट्रेंट बोल्ट, इशांत शर्मा।
स्कोरकार्ड : दिल्ली कैपिटल्स
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
पृथ्वी शॉ एलबीडब्ल्यू बो. दीपक चाहर | 05 | 06 | 1 | 0 |
शिखर धवन कै. धोनी बो. हरभजन सिंह | 18 | 14 | 3 | 0 |
कॉलिन मुनरो कै. ब्रावो बो. रविंद्र जडेजा | 27 | 24 | 4 | 0 |
श्रेयस अय्यर कै. रैना बो. इमरान ताहिर | 13 | 18 | 1 | 0 |
ऋषभ पंत कै. ब्रावो बो. दीपक चाहर | 38 | 25 | 2 | 1 |
अक्षर पटेल कै. इमरान बो. ड्वेन ब्रावो | 03 | 06 | 0 | 0 |
शेरफेन रदरफोर्ड कै. वॉटसन बो. हरभजन | 10 | 12 | 0 | 1 |
कीमो पॉल बो. ड्वेन ब्रावो | 03 | 07 | 0 | 0 |
अमित मिश्रा नॉटआउट | 06 | 03 | 1 | 0 |
ट्रेंट बोल्ट बो. रविंद्र जडेजा | 06 | 03 | 0 | 1 |
इशांत शर्मा नॉटआउट | 10 | 03 | 1 | 1 |
रन : 147/9, ओवर : 20, एक्स्ट्रा : 8
विकेट पतन : 1-21, 2-37, 3-57, 4-75,5-80, 6-102, 7-119, 8-125, 9-137
गेंदबाजी : दीपक चाहर 4-0-28-2, शार्दुल ठाकुर 1-0-13-0, हरभजन सिंह 4-0-31-2, रविंद्र जडेजा 3-0-23-2, इमरान ताहिर 4-0-28-1, ड्वेन ब्रावो 4-0-19-2
स्कोरकार्ड : चेन्नई सुपरकिंग्स
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
फाफ डुप्लेसिस कै. कीमो पॉल बो. बोल्ट | 50 | 39 | 7 | 1 |
शेन वॉटसन कै. बोल्ट बो. अमित मिश्रा | 50 | 32 | 3 | 4 |
सुरेश रैना बो. अक्षर पटेल | 11 | 13 | 0 | 0 |
अंबाती रायडू नॉटआउट | 20 | 20 | 3 | 0 |
महेंद्र सिंह धोनी कै. कीमो बो. इशांत | 09 | 09 | 1 | 0 |
ड्वेन ब्रावो नॉटआउट | 00 | 01 | 0 | 0 |
रन : 151/4, ओवर : 19, एक्स्ट्रा : 11
विकेट पतन : 1-81, 2-109, 3-127, 4-146
गेंदबाजी : ट्रेंट बोल्ट 4-0-20-1, इशांत शर्मा 4-0-24-1, अक्षर पटेल 4-0-32-1, अमित मिश्रा 4-0-21-1, कीमो पॉल 3-0-39-0