Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दिग्विजय ने ईवीएम में अलॉट चुनाव चिन्ह पर उठाए सवाल, बोले- चप्पल की आउटलाइन धुंधली

0
356

  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने वोट डाला
  • 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे 223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
  • सोनीपत से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और और रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा चुनाव मैदान में

पानीपत. हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। मतदान के कुछ घंटे बाद ही जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला ने जींद में पोलिंग बूथ का दौरा किया। उन्होंने ईवीएम में अलॉट किए गए चुनाव चिन्ह पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना था कि उनके चुनाव चिन्ह की आउटलाइन समझ नहीं आ रही है। चुनाव चिन्ह धुंधला है और ऐसा लग रहा कि चप्पल नहीं बल्कि दो हुक लटकाए गए हैं। 

– 8 बजेः बहादुरगढ़ में लाइनपार वैश्य बीएड कॉलेज में बने मतदान केंद्र के एक बूथ पर आधे घंटे बाद शुरू हुआ मतदान। ईवीएम मशीन में खराबी के चलते आए दिक्कत। पंचकूला बूथ नंबर 73 की ईवीएम खराब। वोटिंग शुरू होते ही खराब हुई ईवीएम। सोनीपत के सरस्वती स्कूल के बूथों की मशीनें खराब, वोटिंग रुकी। वोटरों की लगी लंबी कतार। उकलाना से बूथ नंबर 18 पर मशीन खराब। 

– 7 बजेः चुनाव शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई। गुड़गांव में विराट कोहली ने मतदान किया। 
 

देवीलाल, भजनलाल और बंसीलाल के परिवारों से दिग्गज मैदान में

हरियाणा के 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा मतदाता 223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चुनाव में हरियाणा के तीन लाल- देवीलाल, भजनलाल और बंसीलाल के परिवारों से दिग्गज चुनावी रण में उतरे हुए हैं। वहीं, सोनीपत और रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा मैदान में हैं। 

इस चुनाव में सोनीपत, रोहतक और हिसार सबसे हॉट सीट है। सोनीपत सीट पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद रमेश कौशिक और जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला से है। वहीं, रोहतक सीट इसलिए हॉट है क्योंकि यहां से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बेटे और तीन बार के सांसद दीपेंद्र मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के अरविंद शर्मा से है। उनके लिए अपनी साख बचाना बड़ी चुनौती है।

हिसार सीट की बात करें तो यहां तीन बड़े राजनीतिक घराने मैदान में हैं। जननायक जनता पार्टी की सीट पर मौजूदा सांसद दुष्यंत चौटाला का मुकाबला राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह से है। वे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भजनलाल परिवार से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई कांग्रेस की सीट पर टक्कर दे रहे हैं।

223 उम्मीदवार मैदान में

इस बार चुनाव में 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार सोनीपत में तो सबसे कम करनाल लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। अम्बाला से 18, कुरुक्षेत्र से 24, सिरसा से 20, हिसार से 26, करनाल से 16, सोनीपत से 29, रोहतक से 18, भिवानी से 21, गुरुग्राम से 24, फरीदाबाद से 27 उम्मीदवार खड़े हैं।

19,442 बनाए गए मतदान केंद्र

हरियाणा में 19,442 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 1020 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। चुनाव करवाने के लिए लगभग 1.25 लाख अधिकारी/कर्मचारी प्रत्यक्ष रुप से चुनावी डयूटी पर रहेंगे। राज्य में 22819 कंट्रोल यूनिट, 44374 बैलेट यूनिट और 24451 वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

6700 पुलिसकर्मी और 95 अर्धसैनिक बल रहेंगे तैनात

चुनाव ड्यूटी के लिए कुल 67,000 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 95 कंपनियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश में कड़ी चौकसी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस के 33340 कर्मी, 11750 होमगार्ड, 8063 विशेष पुलिस अधिकारी और 5788 पुलिस ट्रेनिज को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है।

इन प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला- 

सीट  उम्मीदवार उम्मीदवार
1. अम्बाला रत्नलाल कटारिया (भाजपा) कुमारी सैलजा (कांग्रेस)
2. भिवानी धर्मबीर सिंह (भाजपा) श्रुति चौधरी ( कांग्रेस)
3. गुरुग्राम राव इंद्रजीत (भाजपा)
 
कैप्टन अजय सिंह यादव (कांग्रेस)
 
4. फरीदाबाद – कृष्णपाल गुज्जर (भाजपा)
 
अवतार सिंह भड़ाना (कांग्रेस)
5. हिसार  बृजेंद्र सिंह (भाजपा) दुष्यंत चौटाला (जजपा)
6. करनाल  संजय भाटिया (भाजपा) कुलदीप शर्मा (कांग्रेस)
7. कुरुक्षेत्र नायब सिंह सैनी (भाजपा) निर्मल सिंह (कांग्रेस)
8. रोहतक अरविंद शर्मा (भाजपा) दीपेंद्र हुड्डा (कांग्रेस)
9. सोनीपत रमेश कौशिक (भाजपा) भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस)
10. सिरसा सुनीता दुग्गल (भाजपा) अशोक तंवर (कांग्रेस)